News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय का प्रश्नोत्तरी वार्षिकोत्सव अभिव्यक्ति-2023 संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 16, 2023  |  8:00 PM

544 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय का प्रश्नोत्तरी वार्षिकोत्सव अभिव्यक्ति-2023 संपन्न WhatsApp
Responsive image
  • प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता छात्रों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण कड़ी -प्रो0 बृजेश  

कसया/कुशीनगर। जीवन में सफल होने के लिए विषयगत ज्ञान के साथ-साथ सामान्य ज्ञान, चिकित्सा, विज्ञान, कृषि, खेलकूद इत्यादि के भी बारे में जानना अत्यंत आवश्यक  होता है।शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करती है।  ये छात्रों  को अपने विषय का विशेषज्ञ ही नहीं बनाती बल्कि संसार के समस्त अनुभवों से भी उसे परिचित कराती है l आज की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता छात्रों के व्यक्तित्व विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

आपके लिए और..- उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा

बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर  इस के लिए  बधाई का पात्र है कि, वह इस प्रतियोगिता के माध्यम से अपने छात्रों को विषय से हटकर दूसरे क्षेत्रों के बारे में भी ज्ञान प्राप्त करने हेतु प्रेरित कर रहा है। उपरोक्त बातें प्रो0 बृजेश कुमार पांडेय ने  बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव अभिव्यक्ति-2023 में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए कही।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गुआकता महामंत्री प्रो0 धीरेंद्र सिंह ने की।विजेता प्रतिभागियों की टीम एवं उनके सदस्यों के नाम की घोषणा निर्णायक मंडल के वरिष्ठ सदस्य प्रो0 कौस्तुभ नारायण मिश्र ने की।निर्णायक मंडल के अन्य सदस्य प्रो0 राजेश कुमार सिंह एवं डॉ. निगम मौर्य रहे।इस प्रतियोगिता में कुल चार टीम भाग  ली l  जिसमें बीएड विभाग की टीम-अशोक यादव,सूरज कन्नौजिया,अंकित गुप्त एवं अर्चना दुबे प्रथम स्थान पर रही।कला संकाय की टीम- निखिल गुप्त,विकास मिश्र,विजय सिंह, अजहरूद्दीन अंसारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

विज्ञान विभाग की टीम-अरुव शंकर मिश्र,प्रदीप भारती, रजनीश कुमार, जौहर अली रहे।इस अवसर प्राचार्य प्रो0 सिद्धार्थ पांडेय,प्रो0 सत्येंद्र गौतम,प्रो0 आमोद कुमार राय, डॉ0 गौरव तिवारी ,कार्यक्रम संयोजक प्रो0 महबूब आलम समेत काफ़ी  संख्या में शिक्षक  एवं छात्र उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा
उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा

मथौली बाजार कुशीनगर , प्रकाश पर्व दीपावली मनाने के बाद तीसरे दिन उपनगर सहित…

मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर

कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…

तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए
तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…

मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 

मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking