कुशीनगर ।ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के डिप्लोमा इन्जीनियर्स संघ कुशीनगर की जिला कार्यकारिणी का चुनाव नगर के सपहा रोड स्थित पीआईयू कार्यालय परिसर में सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। जिसमें ई. राहुल कुमार गुप्ता को संगठन का जिलाध्यक्ष तथा ई. परिपुर्णानंद मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। चुनाव सम्पन्न हो जाने के बाद सदस्यों ने निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय पर्यवेक्षक ई. विनोद तिवारी, मंडल अध्यक्ष ई. डीएन पाण्डेय, ई. संजय कुमार राय, ई. अरविंद कुमार सिंह की देखरेख में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग कुशीनगर डिप्लोमा इन्जीनियर्स संघ की जिला इकाई का चुनाव पीआईयू कार्यालय परिसर कसया में किया गया। जिसमें उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से ई. राहुल कुमार गुप्ता को संगठन का जिलाध्यक्ष, ई. परिपुर्णानंद मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष, ई. देवेन्द्र चौधरी को जिला सचिव, ई. अजय कुमार को संयुक्त सचिव, ई. अजय कुमार गौड़ को वित्त सचिव पद पर निर्वाचित किया। चुनाव सम्पन्न हो जाने के बाद सदस्यों ने नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं मुंह मीठा करवा जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर ई. कृष्ण कुमार मद्धेशिया, ई. संतोष कुमार, ई. अजय कुमार, ई. चन्द्रकेश्वर मिश्रा, ई. जयप्रकाश, ई. ज्योति विश्वकर्मा, ई. खुर्शीद आलम सहित तमाम लोग मौजूद रहे। अंत में चुनाव सम्पन्न हो जाने के बाद संगठन के केन्द्रीय पर्यवेक्षक ई. विनोद तिवारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया तथा शपथ ग्रहण करवाया।
शपथ ग्रहण करने के बाद नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ई. राहुल कुमार गुप्ता ने कहा कि जिस उम्मीद और विश्वास के साथ जिम्मेदारी दी गई है। उसपर खरा उतरने का प्रयास करुंगा। सदस्यों के मान सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…