कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के टेकुआटार से मथौली जाने वाले मार्ग पर स्थित बकिया नाला पर बना पुल का रेलिग वर्षो से टुटा पड़ा है, जहाँ आये दिन चार पहिया व दो पहिया वाहन चालक वाहन लेकर गिर कर चोटिल हो रहे हैंl जिससे क्षेत्र के नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को पुल का रेलिंग बनवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों को चेताया है कि अगर विभाग द्वारा अभिलम्ब समस्या का समाधान नहीं किया तो सड़क पर उतर कर बड़ा आन्दोलन करने के लिए हम बाध्य होंगेl
विदित हो कि उक्त मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन और पैदल लोगो का आवागमन हैं l इस पुल का रेलिग वर्षो से टुटा पड़ा है, औरअब तक यहाँ सैकड़ों लोग दुर्घटना के शिकार हो चुके हैंl क्षेत्र के युवा समाजसेवी नवीन चौरसिया के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों ने पुल का रेलिंग बनवाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया तथा विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अविलम्ब पुल का रेलिग बनवाने की मांग किया व चेताया कि अगर विभाग द्वारा पुल का रेलिग नहीं बनवाया गया,तो हम सड़क पर उतर कर आन्दोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी सम्बंधित विभाग की होगी l
इस दौरान लालजी चौरसिया, रंजित राय, अभिषेक चौरसिया, अरमान खान, महेश शर्मा, अमीत शर्मा गोलू चौरसिया , अंकुर मिश्रा , डेबा चौरसिया, अखिलेश चौरसिया आदि मौजूद रहेl
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…