कसया/कुशीनगर।मानव योग मंच के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रामप्रताप उर्फ महंत अमर नाथ के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत नाथ मण्डल प्रभारी राजन सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष और ज्योति गुप्ता को जौनपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ ने जनपद के कसया ब्लाक के कुड़वा उर्फ दिलीपनगर ग्राम गुरूमिया अक्षयबर टोला निवासी राजन सिंह व ज्योति गुप्ता को मनोनयन पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने आशा व्यक्त किया है कि आप सभी सच्ची व मेहनत लगन से समाज व राष्ट्र के लिए योगदान देंगे।
श्री राजन व ज्योति के मनोनयन पर जिला अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह, सुल्तानपुर जिला अध्यक्ष कादिर खान, ब्लाक अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, सुभाष चंद्र, हिमाचल, हरियाण, पंजाब प्रदेश प्रभारी संजय कपूर, झारखंड व बिहार प्रभारी काशीकांत झा, मनीष राहुल, गोल्डन, अनुज, सुमित, स्वामी दयानन्द सरस्वती डिग्री कॉलेज के संरक्षक/ एडवोकेट गौरव कुमार राय, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जिला अध्यक्ष हृदयानंद शर्मा, एहतेशाम जाफ़र, मंतोष, अजय, जितेंद्र कुशवाहा आदि लोगों ने बधाई दी l
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…