कुशीनगर। विश्व क्षयरोग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रैली व संगोष्ठी का आयोजन जिलाक्षयरोग अधिकारी डॉ राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में की गयी। टीबी जागरूकता रैली को मुख्य अतिथि मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ सुरेश पटारिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में कर्मचारियों द्वारा टीबी हारेगा,भारत जीतेगा का नारा लगाया गया । रैली नगर भ्रमण करते हुये जिलाक्षयरोग केंद्र पहुँचकर समाप्त हो गयी। ततपश्चात मीटिंग हाल में संगोष्ठी सम्पन्न हुयी।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये सीएमओ ने कहा कि हम सभी को टीबी रोग के खात्मे का संकल्प लेते हुए अपना पूर्ण सहयोग देकर प्रधानमंत्री के 2025 तक टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार करना है। उन्होंने ने कहा कि प्रतिवर्ष 24 मार्च को विश्व टीबी विश्व इसलिये मनाया जाता है कि रॉबर्ट कॉच नामक वैज्ञानिक ने 24 मार्च 1882 में टीबी के जीवाणु की खोज की थी। जिसके लिये उन्हें 1905 में नोबल पुरस्कार भी मिला था। उन्होंने कहा कि इस वर्ष डब्ल्यूएचओ की थीम है हाँ,हम टीबी खत्म कर सकते है। इस थीम को अमल करते हुये हम सभी की यह जिम्मेदारी है कि इस रोग के प्रति समाज मे अधिक अधिक जागरूकता कर लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करे तथा उन्हें बताये की आप के आसपास जिन व्यक्तियों के अंदर टीबी रोग के संभावित लक्षण दिखे। उन्हें तत्काल अपने सरकारी अस्पताल पर भेजने हेतु प्रेरित करे।
जिलाक्षयरोग अधिकारी डॉ राकेश गुप्ता ने कहा कि जनपद के अभी सरकारी अस्पताल में राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम संचालित किया जा रहा,जहां टीबी रोग के संभावित व्यक्तियों की जाँच व उपचार की व्यवस्था निःशुल्क दी जाती है। साथ ही शासन द्वारा निर्धारित प्रतिमाह पाँच सौ रुपये निक्षय पोषण योजना का लाभ भी दिया जाता है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ संजीव सुमन ने कहा कि टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में लगे हमारे सभी स्वास्थ्यकर्मी बहुत ही मनोयोग से कार्य कर रहे। इनके द्वारा उपचार के साथ ही सम्भ्रांत व्यक्तियो से सम्पर्क कर मरीजों को प्रोटीनयुक्त पोषण की पोटली भी दिलवायी जाती है।
कार्यक्रम का संचालन जिला पीएमडीटी समन्यवक चंदशेखर यादव ने किया तथा आगन्तुको के प्रति आभार डीपीसी अनुपम मिश्र व पीपीएम नितेश राय द्वारा प्रकट किया गया।इस दौरान प्रह्लाद वर्मा,अशोक यादव,राकेश सिंह,आशुतोष कुमार मिश्र,विशाल जयसवाल,अरमान अहमद,अविनाश गुप्ता,कमलशंकर पांडेय,दीपक दुबे,कमरुल होदा, अनिल सिंह,अर्चना गुप्ता,तारकेश्वर सिंह,सुबोध उपाध्याय,अमित मिश्र,प्रभु,वीरेंद्र,राजा,अनिल सिंह,विशाल गोविंद राव आदि उपस्थित रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…