News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Apr 25, 2022  |  5:47 PM

676 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली

कसया/कुशीनगर। नगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से 8) मे मंगलवार को सर्वशिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों ने रैली निकाली। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके किया गया,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि अनिल प्रताप राव ने झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। इस दौरान बच्चों ने अभिभावकों को बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया गया।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

परिषदीय स्कूलों में छह से 14 वर्ष के बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन कराने को लेकर उच्च प्राथमिक विद्यालय कसया के बच्चे हाथों ने नारे लिखे ‘आधी रोटी खायेंगे, पढ़ने जरूर जायेगे’, ‘नारी को भी पढ़ना है, देश को आगे बढ़ाना है’ आदि नारे लगा रहे थे।रैली पूरे कसया नगर मे भ्रमण किया।मण्डल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव ने कहा कि शिक्षा हमें योग्य नागरिक बनाती है। इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि अपने बच्चों खासकर लड़कियों को स्कूल जरूर पढ़ने भेजें। कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार की मंशा है कि हर लड़का लड़की स्कूल पढ़ने जरूर जाय। इसी लिए सरकार कक्षा आठ तक की लड़कियों, लड़कों को मुफ्त शिक्षा के साथ उनको मिड डे मील, नि:शुल्क पुस्तकें, बैग, ड्रेस, जूता मौजा आदि सुविधाएं मुहैया करा रही हैं।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वह बच्चों को पढ़ने जरूर भेजें। प्राथमिक शिक्षा के बाद उनको उच्च शिक्षा भी दें। इस अवसर प्रधानाचार्य भगवंत सिंह,अध्यापिका निशा शर्मा,अध्यापक दुर्गेश यादव, मंडल अध्यक्ष अनिल प्रतापराव,रतनेश श्रीवास्तव,ओम प्रकाश जयसवाल,विपुल दुबे,महेंद्र गुप्ता, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन

कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…

सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल
मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल

कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking