News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मतदान /मतगणना कार्मिकों की तैनाती हेतु ऑनलाइन डाटा फीड किए जाने के संबंध में पढ़ें पूरी खबर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 3, 2022  |  9:40 PM

636 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मतदान /मतगणना कार्मिकों की तैनाती हेतु ऑनलाइन डाटा फीड किए जाने के संबंध में पढ़ें पूरी खबर

कुशीनगर। जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगर निकाय कुशीनगर एस0 राजलिंगम ने नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2022 में मतदान /मतगणना कार्मिकों की तैनाती हेतु ऑनलाइन डाटा फीड किए जाने के संबंध में समस्त संबंधित विभागाध्यक्ष/ कार्यालय अध्यक्ष को आदेशित करते हुए कहा है कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 में मतदान / मतगणना कार्मिकों की तैनाती हेतु आनलाईन डाटा फीड किये जाने के सम्बन्ध में प्रारूप – 1 प्रस्तुत कर लागिन आई०डी० प्राप्त कर कार्मिकों का डाटा फीड किये जाने हेतु आदेशित किया गया था। परन्तु आप द्वारा अब तक अपने अधीनस्थ अधिकारियों / कर्मचारियों का डाटा फीडिंग नही किया गया है, जो आप द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही को दर्शाता है।

आपके लिए और..- गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा संबंधित विभागाध्यक्ष व कार्यालय अध्यक्ष को आदेशित किया गया है कि वे तीन दिवस के अन्दर अपने अधीनस्थ अधिकारियों / कर्मचारियों का डाटा फीडिंग करना सुनिश्चित करें।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उक्त में जिला मलेरिया अधिकारी पडरौना, नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज टीकर अहिरौली बाजार कुशीनगर, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी पडरौना, उप कृषि निदेशक कुशीनगर जिला कृषि रक्षा अधिकारी, स्पोबाई कमला देवी टिबड़ेवाल कन्या इण्टर कालेज पडरौना, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी हाटा, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी तमकुहीराज, जनता इण्टर कालेज रामकोला कुशीनगर, गन्ना शोध एवं बीज सर्वधन केन्द्र लक्ष्मीपुर कुशीनगर, कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सखवनिया, महर्षि बाल्मीकी इण्टर कालेज पिपरेचा हाटा, बुद्ध इण्टर कालेज कुशीनगर, जनता इण्टर कालेज धुरिया कुशीनगर, सरदार बल्लभ भाई पटेल बालिका इण्टर कालेज सोहंग फाजिलनगर, जनता इण्टर कालेज सोहसा मठिया कुशीनगर, किसान लघु माध्यमिक विद्यालय कुन्द्रर कुशीनगर, श्री शुकदेव प्रसाद त्रिपाठी स्मारक संस्कृत विद्यापीठ भठही खुर्द कुशीनगर, व जिला निर्वाचन कार्यालय, कुशीनगर शामिल नहीं है

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking