सपहा/कुशीनगर। तीन माह पूर्व तहसील क्षेत्र कसया के ग्राम मैनपुर टोला रजवाबर में एक व्यक्ति की घाघी नदी में डुबने से मौत हो गयी थी,जिसको शासन स्तर से 4 लाख की सहायता राशि का चेक क्षेत्रीय विधायक एवं उपजिलाधिकारी कसया द्वारा मृतक के दोनों लड़कों को सौपी गयी।
मिली जानकारी के अनुसार कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी एवं उपजिलाधिकारी कसया वरुण कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को सुबह 10 बजे उक्त गांव पहुंच कर मृतक के आश्रितों क्रमशः रामजीत व रामकिशुन पुत्रगण भद्दर को दो-दो लाख रुपये यानि कुल 4 लाख की धनराशि चेक अहेतुक सहायता के रूप प्रदान किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मा.योगी आदित्यनाथ जी द्वारा समाज के दबे-कुचले लोगों के लिए अन्य तमाम प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है उसका उपयोग करते हुए अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजे ताकि प्रधानमंत्री मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी जी के शिक्षित भारत का सपना साकार हो सके।
इस अवसर पर प्र0 रजिस्ट्रार कानूनगो (आपदा) विश्वदीपक सिंह,व प्र0 राजस्व निरीक्षक अशोक कनौजिया,भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष रामायण कुशवाहा,रजनीकांत मणि त्रिपाठी तथा मृतक के परिजनों के अलावा तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…