कसया/कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को कुशीनगर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कसया द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर पंजीकृत महिला अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया।
संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडे एडवोकेट की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजन किया गया l इस अवसर पर अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि महिलाओ का सम्मान महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देकर ही सही सम्मान दिया जा सकता हैं l कार्यक्रम का संचालन संघ के मंत्री संजय सिंह बघेल ने किया। परिसर में अधिवक्ता के रूप में काम करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करने की बात पर बल देते हुए सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ता गण रविंद्र मणि त्रिपाठी ,अशोक कुमार राय, राकेश तिवारी ,रघुनाथ यादव ,वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ,जलज कुमार सिंह , अरविंद कुमार पाठक, अनिरुद्ध पांडे,अरविंद दुबे, जितेंद्र पटेल, विनोद कुमार श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, सुमित नाथ त्रिपाठी ने अपना विचार व्यक्त अवसर पर संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडे ने महिला अधिवक्ता रूप में कार्यरत संघ की पंजीकृत सदस्य कुमारी वंदना, कुमारी दीक्षा मणि त्रिपाठी व कुमारी सुप्रिया पांडेय को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सम्मानित महिला अधिवक्ता गण ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…