News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: नियमित कोविड समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ

Farendra Pandey

Reported By:

Aug 13, 2021  |  6:26 PM

398 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नियमित कोविड समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ

कुशीनगर (न्यूज अड्डा) ।शुक्रवार कोविड नियमित समीक्षा बैठक जिलाधिकारी कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने की।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

उक्त बैठक में जिलाधिकारी ने आर टी पी सी आर लैब के सैंपलिंग की समीक्षा की और कहा कि सैंपलिंग को हर ब्लॉक वाइज चेक किया जाना चाहिए। बैठक में ऑक्सीजन प्लांट, ऑक्सीजन पाइप लाइन की प्रगति की समीक्षा हुई। इस संदर्भ में उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को ऑक्सीजन पाइप लाइन, ऑक्सीजन प्लांट तथा नवजात शिशु हेतु एसएनसीयू वार्ड के संदर्भ में आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ऑक्सीजन प्लांट लगाने में बिजली की व्यवस्था एवं जनरेटर की उपलब्धता समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल तथा जनपद के अन्य अस्पतालों में साफ सफाई की व्यवस्था, मेडिकल उपकरणों की समय शीघ्र उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने हेतु जिलाधिकारी ने निर्देश दिए।

आज के बैठक में उन्होंने जनपद में बाढ़ से निपटने की अग्रिम तैयारी के रूप में बाढ़ चौकी, बाढ़ कंट्रोल रूम इन सभी की अद्यतन स्थितियों के बारे में अपर जिलाधिकारी से जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुरेश पटारिया तथा स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking