कुशीनगर। जनपद एकीकृत कमांड कंट्रोल सेंटर में आज जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम द्वारा कोविड-19 बैठक की अध्यक्षता की गई। बैठक के महत्वपूर्ण बिंदुओं में कल के हुए डाटा अपलोडिंग की जानकारी ली गयी, दवा वितरण, संक्रमितों के पूर्ण विवरण, संक्रमितों के घर वालों की सेम्पलिंग के सम्बंध में पूछताछ, सहित अन्य संबंधित बिंदुओं पर समीक्षा हुई ।
जिलाधिकारी ने इस बैठक में टीकाकरण के प्रथम डोज व द्वितीय डोज के सम्बंध में जानकारी लेते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। टीकाकरण से वंचित लोगों की कॉल डिटेल्स के संदर्भ में भी जिलाधिकारी द्वारा जानकारी ली गयी, तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि टीकाकरण हेतु ग्रामवाईज सूची सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर उपलब्ध कराएं।
समीक्षा दौरान कल रात्रि 8-00 बजे अपर जिलाधिकारी द्बारा जिला अस्पताल के भ्रमण दौरान कर्मचारियों के गायब रहने सम्बन्धी मामले पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को व्यवस्थाओं में सुधार लाने का निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक,अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एसके वर्मा, एवं संबंधित अधिकारी गण तथा कर्मचारी मौजूद रहे।
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…