News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: कोविड की नियमित समीक्षा बैठक जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में सम्पन्न

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 19, 2021  |  8:45 PM

569 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कोविड की नियमित समीक्षा बैठक जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में सम्पन्न

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। सोमवार को कोविड की नियमित समीक्षा बैठक जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने की।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

उक्त बैठक में ऑक्सीजन प्लांट, ऑक्सीजन पाइप लाइन टीकाकरण की प्रगति, एस एन सीयू वार्ड इन सब के संदर्भ में चर्चा हुई। बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी ने दिमागी बुखार तथा जापानी इंसेफेलाइटिस के संदर्भ में रिपोर्ट लिया। इस संदर्भ में 2 नए मामले सामने आए हैं। इसमें से एक मामला सेवरही के परसोन गांव का है दूसरा मामला कुबेरनाथ के मटिहरवा गांव का है।अभी दोनों मरीजों की स्थिति ठीक है और पीकू वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए तथा इस क्रम में जहां-जहां आशा लापरवाही की वजह से निलंबित हुई है वहां नई आशाओं की तत्काल नियुक्ति के संदर्भ में निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने इस संदर्भ में रिस्पांस टाइम पूछा तथा पूछा कि उन्हें कब भर्ती किया गया था। इसके बाद उन्होंने टीकाकरण की प्रगति की रिपोर्ट ली। जनपद में टीकाकरण के लिए भारी संख्या में लोग टीका लगाने टीकाकरण केंद्र पर पहुंच रहे हैं। इस संदर्भ में उन्होंने टीकाकरण के नोडल को आवश्यक निर्देश दिया केंद्रों पर आई भीड़ को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी श्री लिंगम ने जिला अस्पताल में बनने वाले एस एन सी यु वार्ड के संदर्भ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी से वार्ता की तथा आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट एवं पाइप लाइन के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की तथा जल्द से जल्द ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना हेतु निर्देश दिए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुरेश पटारिया तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking