News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कोविड की नियमित होने वाली समीक्षा बैठक सम्पन्न

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 27, 2021  |  10:40 PM

665 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कोविड की नियमित होने वाली समीक्षा बैठक सम्पन्न WhatsApp
Responsive image
  • समीक्षा दौरान ऑक्सीजन प्लांट के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
  • डीएम ने पाइपलाइन के कार्यों में धीमी प्रगति पर सम्बन्धित अधिकारियों के कसे पेंच
  • सीएमओ अपने स्तर से सभी जिम्मेदारों के साथ बैठक कर रणनीति के तहत कार्यों को शीघ्र कराएं पूर्ण -डीएम

कुशीनगर। मंगलवार को कोविड-19 के प्रभावी उपचार एवं रोकथाम हेतु नियमित होने वाली समीक्षा बैठक जिलाधिकारी एस राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई।
उक्त बैठक में सर्वप्रथम कोविड मामलों के सम्बन्ध में समीक्षा की गई। समीक्षा दौरान सम्बन्धित द्वारा बताया गया कि विगत 3 दिनों से जनपद में कोविड के मामले शून्य आ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर कोरोना जांच/आर-आर टीम द्वारा की जा रही जांच के सम्बंध में उपलब्ध रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त करते हुए जांच में तेजी लाये जाने का निर्देश सम्बन्धित को दिए, साथ ही उन्होंने लैब में जांच हेतु कर्मियों को प्रशिक्षण कराने का भी निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए !
जिलाधिकारी लिंगम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जनपद मुख्यालय स्थित एल-2 हॉस्पिटल, खडडा,सेवरही,सपहा, कप्तानगंज, छितौनी में स्थापित होने वाले ऑक्सीजन प्लांट के सम्बन्ध में अलग अलग वस्तु स्थिति की जानकारी लेते हुए यथा शीघ्र पूर्ण कराये जाने का निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए, साथ ही उन्होंने उक्त सभी स्थानों का भ्रमण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने L2 हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट की स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए वेंटिलेटर को रन करने के लिए विद्दुत कनेक्शन का कार्य शीघ्र पूर्ण कराये जाने व पाइप लाइन के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।
जिलाधिकारी ने अस्पताल में पीकू वार्ड की स्थिति, वेंटिलेटर की स्थिति, जनरेटर की स्थिति इन सब के मुद्दे पर संबंधित अधिकारियों से अवगत होने उपरांत कार्यों में तेज़ी लाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि अस्पताल में जो भी कमियां है/उपकरण आदि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें, यदि बजट की कमी होती है तो तत्काल अवगत कराएं ताकि धन की व्यवस्था की जा सके।
समीक्षा दौरान कुबेरस्थान क्षेत्र के बंगाली पट्टी-देवीपुर के आशा की मृत्यु हो जाने पश्चात अभी तक स्थान रिक्त होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल आशा का चयन करने का निर्देश सम्बन्धित को दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुरेश पटारिया कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 एस के वर्मा, डॉ बी के पांडे, डॉ0 एसपी सिंह, डा0 संजय गुप्ता सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking