News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ताजिया निकाल हुसैन की शहादत को किया याद

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 9, 2022  |  6:56 PM

882 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ताजिया निकाल हुसैन की शहादत को किया याद WhatsApp
Responsive image
  • विभिन्न अखाड़ों के कलाकारों ने हैरतअंगेज कारनामे दिखा कर लोगों को किया आश्चर्यचकित

साखोपार/कुशीनगर । मोहर्रम के मौके पर इस्लाम धर्म के मानने वालों लोगों ने अपने पैगम्बर मुहम्मद साहब के नवासे हसन व हुसैन की शहादत की याद में ताजिया निकाला व उनकी शहादत को याद किया।इस्लाम धर्म के मोहर्रम महीने से ही नया साल शुरू होता है।दस मोहर्रम को ही हसन व हुसैन अपने 72 साथियों के साथ इस्लाम को बचाने के लिए कर्बला के मैदान में शहीद हो गए थे।जिनकी याद में दसवीं मोहर्रम को ताजिया निकाल कर उनकी शहादत को याद किया जाता है।कसया थाना क्षेत्र के बंजारा पट्टी कर्बला पर मंगलवार को विभिन्न गांवों के लोग ताजिया जुलूस के साथ पहुँचे।

आपके लिए और..- ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का...

अंजुमन हसनैन रजा अखाड़ा बंजारा पट्टी,दारूल उलूम मुस्तफा निजामिया अखाड़ा बरवापट्टी,न्यू जंगे इस्लामिया अखाड़ा बाबू टोला, तरक्कीये तलबा अखाड़ा बाजूपट्टी के अखाड़ों के युवाओं ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया।

इस अवसर पर टीएम अली,मुहम्मद मुजम्मिल,अब्दुल मजीद,अशफाक आलम,खुर्शीद, असलम,हाफिज वकील अंसारी, हबीबुल्लाह,जाहिद जमाल,वाजिद अली,अजीमुल हक,लियाकत अली आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसे युवक की मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसे युवक की मौत

सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के अवरवां गांव के बेलही टोले में शनिवार की देर…

ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking