News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: डा0 अम्बेडकर के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 23, 2023  |  5:49 PM

588 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: डा0 अम्बेडकर के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प
  • बाबा साहब ने बेहतरीन संविधान और सबको बराबरी का हक दिया -प्रो. विरेन्द कुमार
  • सुंदर, सुखी भारत के निर्माण का संकल्प लें-राकेश जायसवाल

कसया/कुशीनगर। संविधान निर्माता, बोधिसत्व, भारत रत्न डा0 भीमराव अंबेडकर के जयंती पखवाड़े पर नगरपालिका परिषद कुशीनगर के महन्थ अवैद्यनाथ नगर डुमरी में अम्बेडकर को नमन करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गौतम बुद्ध, महात्मा फुले, ज्योति बा फुले और अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। धम्म वन्दना के साथ भन्ते सूर्या ने उपासकों को त्रिशरण पंच शील ग्रहण कराया। मुख्य वक्ता बीपीजी कुशीनगर के प्रोफेसर डा वीरेंद्र कुमार ने डा0 अम्बेडकर को बाबा साहब ने देश को दुनिया का बेहतरीन संविधान दिया और सबको बराबरी का हक दिया।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

सेवानिवृत्त ग्राम सेवक राजकुमार भारती ने कहा कि बाबा साहब ने सबको सम्मान व अधिकार दिया। हीरालाल  गोंड ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा  बाबा साहब  नव भारत के जनक है।  उन्होंने संविधान पर आये दिन संकट के प्रति अगाह किया। समाजसेवी राकेश जायसवाल ने कहा कि बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर सुंदर, सुखी भारत के निर्माण का संकल्प लें। अध्यक्षता कर रहे आयोजक मण्डल अध्यक्ष गोबर्द्धन प्रसाद गोंड ने कहा कि बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर हम स्वच्छ, सुंदर खुशहाल राष्ट्र का निर्माण करेंगे।  इसी क्रम में एडवोकेट उदयभान यादव , अनिरुद्ध शर्मा, संतोष शर्मा  ने  अपने विचार रखे। आयोजक रामकिशुन बौद्ध ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन बीएसएफ प्रदेश सह संयोजक विकास कुमार भारती ने किया।

इस दौरान विजेंद्र प्रताप सिंह, अमरजीत सिंह, शुभनारायन यादव, संजय सिंह, खलीक अंसारी, छोटेलाल पटेल, अनिल कुमार गौतम, कमलेश कुशवाहा, उमा शंकर कुशवाहा, राम जतन, योगेंद्र नाथ पटेल, जलील अहमद, मुखलाल प्रसाद, राजकुमार गौतम, विश्वनाथ ठाकुर, जितेंद्र, सलीम अन्सारी,  किसनावती देवी, गुड्डी देवी, जियक्षा देवी, पलीता देवी। सुमित्रा देवी, अमरावती देवी,  मालती देवी, रमावती देवी  आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking