News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि- सांसद

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 4, 2023  |  7:07 PM

31 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि- सांसद

खड्डा/कुशीनगर। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी के 09 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को खड्डा विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ की बैठक ब्लाक सभागार नेबुआ नौरंगिया में बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे, विशिष्ट अतिथि विधायक खड्डा विवेकानन्द पाण्डेय उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

सांसद विजय कुमार दूबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने सर्वप्रथम पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा की आज पुराने व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की वजह से ही भाजपा की पहचान विश्व मंच पर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

कार्यकर्ताओं ने के खून पसीने से भाजपा को सींचा है। इसके लिए उनकी पार्टी में त्याग तपस्या और बेकार नहीं जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी और योगी जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास कर रहा है। कुशीनगर में कृषि विश्व विद्यालय, मेडिकल कॉलेज, अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, तीन फ्लाई ओभर सहित विभिन्न सड़को का जाल आदि अनेक विकास कार्य से कुशीनगर की पहचान विश्व पटल पर स्थापित कर रहा है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक खड्डा विवेकानन्द पाण्डेय ने कहा की जनहित में वरिष्ठ कार्यकर्ता का विचार ही पार्टी को विकसित और मजबूत करने का काम करेगी। वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा के भीष्म पितामह के रूप में भाजपा को मजबूत करने का कार्य कर रह हैं। कार्यक्रम को जिला महामंत्री और लोकसभा कार्यक्रम संयोजक संतोष दत्त राय, वरिष्ठ नेता तपसी कुशवाहा, बद्रीनाथ तिवारी उर्फ मिठाई बाबा, राजेश्वर सिंह, राम नरेश कुशवाहा, कैलाश साबर्गी, हरिश्चंद्र आदि वरिष्ठ नेता ने अपने विचार व्यक्त किया और मोदी सरकार को अपनी शुभकामना दी।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा व कार्यक्रम संयोजक अजय गोविन्द राव उर्फ शिशु एवं अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने किया।

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking