कसया/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर का शुक्रवार 29 अप्रैल से शुरू हो रहे तीन दिवसीय आवासीय जिला प्रशिक्षण वर्ग को लेकर प्रशिक्षण स्थल होटल ओम रेजीडेंसी कसया में आवश्यक बैठक आहूत की गईl
बैठक में जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय ने वर्ग की संचालन समिति और व्यवस्था प्रमुखों को कार्यक्रम की रूपरेखा और उनके जिम्मेदारियों से अवगत कराया l
जिला प्रशिक्षण प्रमुख अमिय गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग को सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिए स्थानीय पदाधिकारीयों को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि सभागार व्यवस्था मे विनोद गुप्ता मंडल अध्यक्ष,विपुल दुबे मंडल महामंत्री, अनूप तिवारी जिला मंत्री युवा मोर्चा,आद्या पाण्डेय,भोजन व्यवस्था छेदी शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष,मुकेश सिंह मंडल कार्यसमिति सदस्य,अतिथि व्यवस्था प्रमुख अनिल प्रतापराव मंडल अध्यक्ष,उमेश सिंह,मीडिया प्रमुख सेंटर व्यवस्था राज पाठक (मण्डल मीडिया प्रभारी) व विनोद गुप्ता,वाहन व्यवस्था प्रमुख शंभू गुप्ता मंडल महामंत्री,गोल्डन शुक्ला शक्ति केंद्र संयोजक, वाह्य सज्जा व्यवस्था शिवमोहन प्रसाद मंडल अध्यक्ष,आदित्य सिंह मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा,महेंद्र गुप्ता मंडल महामंत्री,सूचना व्यवस्था प्रमुख रत्नेश श्रीवास्तव,पंजीयन व्यवस्था रामायण कुशवाह मंडल अध्यक्ष), पंकज तिवारी,विपुल श्रीवास्तव,आवास व्यवस्था शैलेंद्र सिंह तथा स्वागत महिला मोर्चा द्वारा किया जाएगा।
कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…
कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…
कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…
कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…