News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ईश्वर चरणों मे विराम माँ में मोदी ने हमेशा त्रिमूर्ति की अनुभूति की- रजनीकांत मणि त्रिपाठी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 30, 2022  |  7:01 PM

646 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ईश्वर चरणों मे विराम माँ में मोदी ने हमेशा त्रिमूर्ति की अनुभूति की- रजनीकांत मणि त्रिपाठी WhatsApp
Responsive image
  • संस्कार भारती के तत्वाधान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर प्रधानमंत्री मोदी की माँ हीरा बेन को दी गयी श्रद्धांजलि 

कसया/कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माता हीरा बेन के निधन पर सांस्कार भारती के तत्वावधान में नगर स्थित डॉ अनिल कुमार सिन्हा के आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

आयोजित शोक सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों मे विराम माँ में मोदी जी ने हमेशा त्रिमूर्ति की अनुभूति की। जिसमें एक तपस्वी की यात्रा , निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रतिबद्ध जीवन समाहित है मोदी जी के शब्दों में माँ से कम ही बात हुआ करती थी। लेकिन वे इस बाटनसे कभी नाराज नहीं होती। फोन पर एक बात हमेशा कहती थी देख भाई कभी कोई गलत काम मत करना। बुरा मत करना। हमेशा गरीब के लिए काम करना। उनका कहना था कि काम करो बुद्धि से जीवन जिओ शुद्धि से। सुरेश प्रसाद गुप्ता ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि माता के ऋण से कभी उऋण नहीं हुआ जा सकता। धन्य हैं वह वीर माँ जिसने देश को यशस्वी प्रधानमंत्री और विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्ति को जन्म दिया।

इस अवसर पर डॉ सिन्हा, अशोक कुमार जैन, कृष्ण कुमार, उमेश कुमार, मुन्ना रौनियार, मनोज़ कुमार मद्धेशिया, रजनीश त्रिपाठी, अरुण कुमार राय, अजय गुप्ता, आलोक श्रीवास्तव, लव मद्धेशिया, राजू मद्धेशिया, वैजनाथ प्रसाद, रमेश मद्धेशिया, कृष्ण मुरारी, विवेक कुमार सिंह, दयानन्द दुबे, गोलू जायसवाल, दिनेश गुप्ता, मौसम मद्धेशिया आदि ने दो मिनट का मौन रख श्रीमती बेन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking