कुशीनगर। जनपद न्यायाधीश कुशीनगर अशोक कुमार सिंह एच जे एस ने बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशों के अनुपालन में जनपद न्यायालय के सेवानिवृत्त कर्मचारीगण में से ऐसे कर्मचारीगण जिनकी आयु 65 वर्ष पूर्ण न हुई हो, की जनपद न्यायालय कुशीनगर स्थान पड़रौना में प्रधान सहायक के 13 रिक्त पद, वरिष्ठ सहायक (81), कनिष्ठ सहायक (20), स्टेनोग्राफर ग्रेड l (03), स्टेनोग्राफर ग्रेड ll (08), स्टेनोग्राफर ग्रेड lll(13), तामिला वाहक (02), व अर्दली /चपरासी/ कार्यालय चपरासी/फरार्स के 36 रिक्त पदों के सापेक्ष पुनर्नियुक्त की जानी है। यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थाई होगी तथा एक वर्ष की अवधि तक के लिए (यदि पूर्व में ही समाप्त न कर दी जाये अथवा प्रोन्नति व सीधी भर्ती के माध्यम से भर्ती न हो जाय) की जायेगी।पुनर्नियुक्ति, 65 वर्ष की अवस्था प्राप्त करने अथवा धारित पद माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार भरे जाने या प्रोन्नति से भरे जाने, जो भी पहले हो तक ही मान्य रहेगी।
पुनर्नियुक्त कर्मचारी को उसकी सेवानिवृत्ति के समय मिलने वाले अन्तिम आहरित वेतन जिसमें से पेन्शन की राशि काटकर मानदेय के रूप में देय होगा। अन्य भत्ते उत्तर प्रदेश शासन के यथासंशोधित आदेशों के अधीन प्रदान किये जायेगें।
जनपद न्यायाधीश ने बताया कि इच्छुक जनपद न्यायालय के सेवानिवृत्त कर्मचारीगण / आवेदकगण आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप पर अपना विवरण भरकर दिनांक 20.12.2022 की सायं 05:00 बजे तक नियुक्ति प्राधिकारी / जिला न्यायाधीश, कुशीनगर स्थान पडरौना के प्रशासनिक कार्यालय में स्वंय उपस्थित आकर अथवा पंजीकृत डाक से प्रेषित कर सकते हैं। निर्धारित दिनांक एवं समय के पश्चात प्राप्त हुए आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदकगण दिनांक 22.12.2022 को समय प्रातः 10:30 बजे अपने समस्त संबंधित मूल प्रपत्रों के साथ साक्षात्कार के लिए प्रशासनिक कार्यालय में उपस्थित होंगे। साक्षात्कार के लिए अलग से कोई पत्राचार नहीं किया जायेगा और न ही कोई यात्रा भत्ता देय होगा।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…