कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आकांक्षात्मक विकास खंड समीक्षा बैठक के अंतर्गत विकास खण्ड विशुनपुरा के संदर्भ में समीक्षा बैठक की गई।आकांक्षात्मक विकास खण्ड वैसे चयनित विकास खण्ड होते हैं, जहाँ सरकार की योजनाओं को संतृप्त कराना है।
बैठक दौरान जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभाग को उनसे संबंधित सरकार की कल्याण कारी योजनाओं को विशुनपुरा विकास खण्ड में प्रगति जानी तथा उन्हें शत प्रतिशत सम्पन्न किये जाने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि आकांक्षात्मक विकास खण्डों की प्रगति मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है तथा मुख्यमंत्री जी इस मुद्दे पर गंभीर है।डी एम ने सभी उपस्थित विभागाध्यक्षों को कार्य/योजनाओं की प्रगति के संदर्भ में शुद्ध आंकड़े फीड करने के निर्देश दिए। आकांक्षात्मक विकास खंडों में सरकारी योजनाओं की प्रगति के संदर्भ में नोडल अधिकारी नियुक्त किये जाने को निर्देश दिया।
नियमित समीक्षा बैठक हेतु भी निर्देशित किया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, परियोजना निदेशक, डी डी ओ राजनाथ गौतम, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्रवण कुमार व जनपदस्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…