कुशीनगर। मनरेगा योजना अंतर्गत कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक व जनपद में विभिन्न विकास कार्यों तथा पर्यटन के दृष्टिगत हो रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में व मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में विभिन्न विकास खंडों में पर्यटन के दृष्टिगत किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई व सभी निर्माणाधीन कार्यों के बारे में जानकारी ली गई। इस क्रम में विभिन्न विद्यालयों में बन रहे साइंस लैब, गॉंव में मिनी स्टेडियम, बृहद पुस्तकालय के निर्माण की भी जानकारी ली गई।बैठक में उपस्थित ब्लाक प्रमुख व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र की समस्याएं जानी गई तथा उनके क्षेत्र में पर्यटन की दृष्टि से हो रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी ली गई। ब्लॉक प्रमुखों ने अपने अपने क्षेत्र में पर्यटन के तथा अन्य विकास कार्यों के संदर्भ में अपना सहयोग दिए जाने को आश्वस्त किया। इस क्रम में जिलाधिकारी ने सभी ब्लॉक प्रमुख व खंड विकास अधिकारियों को संबोधित करते हुए बताया कि काफी जगह पुस्तकालय का कार्य पूर्ण हो चुका है, पर्यटन के दृष्टिगत भी जनपद में काफी काम हो रहे हैं। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपेक्षा की।
इस क्रम में खंड विकास अधिकारियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मिनी स्टेडियम, खेल के मैदान के मुख्य उद्देश्य को समझना जरूरी है। काफी जगह मिनी स्टेडियम खेल के मैदान के निरीक्षण के दौरान कुछ अनियमितताएं सामने आई हैं जिन्हें दूर किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के चयनित स्थलों पर स्पोर्ट्स एक्टिविटी को शुरू किए जाने की जरूरत है। वहां प्रकाश व्यवस्था, बेंच, घास,वृक्षारोपण आदि की आवश्यकता है तथा विभिन्न स्पोर्ट्स एक्टिविटी/ टूर्नामेंट के माध्यम से लोगों को आकर्षित किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन मैदानों के पूर्ण होने की टाइम लाइन तय की जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी ब्लॉक प्रमुख को संबोधित करते हुए कहा कि आपके द्वारा क्षेत्र की समस्याएं उठाई जानी चाहिए उन समस्याओं का समाधान होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में पर्यटन का विकास होना काफी जरूरी है। इससे अर्थव्यवस्था मजबूत होगी तथा रोजगार सृजन होगा।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित लोगों से कहा कि कुशीनगर का बहुत ही महत्वपूर्ण बिंदु है कि यहां पर्यटन और पर्यावरण के दृष्टिकोण से संसाधन प्रचुर मात्रा में है अतः इनका विकास होना जरूरी है।
इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी कल्पना मिश्रा, उपायुक्त मनरेगा राकेश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ रामजियावन मौर्य, सभी संबंधित अधिकारीगण, समस्त खंड विकास अधिकारी तथा समस्त ब्लाक प्रमुख व उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
हाटा, कुशीनगर। स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…
हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…
हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…