कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में श्रम एवं सेवायोजन विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। श्रम विभाग की बैठक में जिलाधिकारी ने बंधुआ श्रमिकों की संख्या उनके पुनर्वासन की स्थिति के बारे में जाना ।इस क्रम में उन्होंने श्रम आयुक्त विजय यादव से जनपद में पंजीकृत श्रमिकों की संख्या व उनकी स्थिति जानी।
जिलाधिकारी ने श्रम आयुक्त को निर्देशित करते हुए बताया कि जनपद के ईट भट्ठा में कार्य करने वाले मजदूर तथा विभिन्न निर्माण कार्यों में निर्माण स्थलों पर जाकर कैंप लगाकर श्रमिकों को चिन्हित करें व उनका पंजीयन कराएं। उन्होंने इसमें खनन अधिकारी के साथ भी समन्वय बनाते हुए कार्य करने को कहा जिलाधिकारी ने कहा कि पंजीकृत श्रमिकों का समय से नवीनीकरण भी किया जाए। इस क्रम में जनपद में विभिन्न निर्माण कार्य करने वाले संस्थान के साथ बैठक की जाए व उनसे श्रमिकों की जानकारी प्राप्त की जाए तथा श्रमिकों में श्रम विभाग की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाए । इस क्रम में उन्होंने ग्राम प्रधानों के साथ भी बैठक कर उन के माध्यम से भी कैंप लगाकर श्रमिकों के बीच सरकार की लाभार्थीपरक योजनाओं के संदर्भ में जागरूकता के प्रसार किये जाने हेतु निर्देशित किया।
सेवायोजन विभाग की बैठक में जिलाधिकारी ने सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार से रोजगार मेले के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की। जनपद में रोजगार मेला के माध्यम से विभिन्न कंपनियों को आमंत्रित कर उन के माध्यम से जनपद के युवाओं को रोजगार प्रदान किए जाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा की रोजगार मेले के आयोजन का प्रचार प्रसार किया जाए। जिलाधिकारी ने कौशल विकास में ट्रेनिंग एजेंसी के बारे में पूछा तथा कौशल विकास के पोर्टल पर कितने एजेंसी रजिस्टर्ड है इसके बारे में भी जानकारी प्राप्त की। जनपद में रोजगारपरक प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा चलाये जा रहे कोर्स के बारे में भी जानकारी हासिल की।
जिलाधिकारी ने कहा कि रोजगारपरक प्रशिक्षण संस्थानों में टूरिस्ट गाइड के कोर्स भी चलाये जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा व सभी संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…