News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: डीएम के अध्यक्षता में पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 24, 2023  |  7:39 PM

494 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: डीएम के अध्यक्षता में पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

कुशीनगर। विश्व बैंक सहायतित उ0प्र0 प्रो–पुअर योजनान्तर्गत जनपद कुशीनगर में संचालित पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा बैठक जिला अधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में संपन्न की गई।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

बैठक दौरान जिलाधिकारी ने एयर पोर्ट के अधिकारियों से कुशीनगर से फ्लाइट की जानकारी लेने पश्चात निर्देशित किया की सभी एयर लाइन्स से बात की जाय, एयरपोर्ट के अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि शीघ्र ही सप्ताह में 5 दिन की उड़ान शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावे एयर पोर्ट की बाउंड्री वाल में आने वाली समस्याओं , अधिग्रहित की गई भूमि की मुआवजा, व एयरपोर्ट से नेशनल हाइवे की कनेक्टिविटी सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने पथिक निवास का उन्नयन तथा विजिटर केन्द्र / पर्यटन सूचना केन्द्र,कुशीनगर में स्थित फूड प्लाजा, शौचालय ब्लॉक का उन्नयन कार्य कुशीनगर में स्थित विपश्यना उपवन का पुनर्वास कार्य, की समीक्षा दौरान पाया कि कार्य धीमी गति से है, जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदाई संस्था के विरुद्ध डीडी को पत्र प्रेषित किये जाने का निर्देश सम्बंधित को दिए। इस के अतिरिक्त वि०ख0 पडरौना के ग्राम कोहरवलिया पोस्ट कुबेर स्थान में स्थित जलपा माई स्थल सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटन विकास,. खड्डा वि0स0क्षे0 में स्थित सिद्धपीठ बगही धाम नेबुआ नौरंगिया के सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटन विकास कार्य, तहसील पडरौना के ग्राम / शहर खनवार बकलोही में स्थित दुर्गा मंदिर का पर्यटन विकास, तहसील कसया के वि०ख० तमकुहीराज ग्राम/ शहर छहुं पो० झनकोल में स्थित शिव स्थल का पर्यटन विकास, तहसील तमकुहीराज ग्राम/ शहर पकड़ी गोसाई पो० सेमरा हरदोपट्टी में स्थित दुर्गा मंदिर सहित अन्य सभी पर्यटन केंद्रों पर हो रहे सौंदर्यीकरण कार्य की समीक्षा की गई।कुशीनगर एयरपोर्ट परिसर में पर्यटन सूचना केन्द्र की स्थापना के सम्बन्ध में एयरपोर्ट निदेशक, कुशीनगर द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त आगमन लॉज में सूचना केन्द्र की स्थापना हेतु स्थल चिन्हित कर अग्रेत्तर आवश्यक कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारी को पत्र भेजा गया जिसपर 10 दिनों में अनुमति मिल जाने की संभावना है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, एयरपोर्ट अथार्टी के समस्त अधिकारी, प्रबंधक पथिक निवास, व पर्यटन सूचना केंद्र के अधिकारी प्राण रंजन सहित अन्य सभी सम्बंधित गण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking