News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कृषक उत्पादक संगठनों के गठन एवं कृषि अवसंरचना नीति की समीक्षा कार्यकारी समिति की बैठक सम्पन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 9, 2023  |  6:41 PM

1,155 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कृषक उत्पादक संगठनों के गठन एवं कृषि अवसंरचना नीति की समीक्षा कार्यकारी समिति की बैठक सम्पन WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में कृषक उत्पादक संगठनों के गठन एवं कृषि अवसंरचना नीति की समीक्षा हेतु जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषक उत्पादक संगठनों के गठन एवं क्रियाकलापों में आने वाली कठिनाइयों को दूर किए जाने के दृष्टिगत समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने बैठक में मुख्य रूप से कृषक उत्पादक संगठनों के माध्यम से जनपद में निवेश को प्रोत्साहित किए जाने हेतु निवेश को इच्छुक एफ पी ओ से बातचीत की।

आपके लिए और..- चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की...

इस क्रम में कुछ कृषक उत्पादकता संगठन ने जनपद में निवेश करने की इच्छा व्यक्त की। जैसे खड्डा में फ्लोर मिल, नेबुआ नौरंगिया में खांडसारी उद्योग, तमकुहीराज ब्लॉक में चावल मिल, धर्मपुर बुजुर्ग में फोर्टीफाइड चावल मिल, कसया में आटा/चावल/दाल/मसाला/तेल मिल तथा अन्य कृषक उत्पादक संगठनों ने भी अपनी रुचि दिखाई।जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक आशीष कुमार को निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित निवेश के इच्छुक कृषक उत्पादक संगठनों से उनके प्रस्ताव और आवेदन लिए जाएं तथा उस पर आगे कार्यवाही की जाए। इस संदर्भ में उपायुक्त उद्योग सतीश कुमार को जिलाधिकारी ने आवेदन का फॉर्मेट तत्काल उपलब्ध किए जाने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर नाबार्ड के प्रतिनिधि संदीप कुमार द्वारा कृषक उत्पादक संगठनों को सरकार द्वारा दी जा रही ऋण सुविधा, लोन तथा उस पर सब्सिडी व ब्याज दर आदि की जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, उप निदेशक कृषि आशीष कुमार, जिला कृषि अधिकारी बी आर मौर्य, ए आर कॉपरेटिव शिवजी यादव, कृषक उत्पादक संगठन, प्रगतिशील कृषक आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर

कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…

तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए
तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…

मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 

मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…

चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!
चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking