कुशीनगर। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा दिनांक 24 जून, 2024 द्वारा निर्गत रोस्टर को संशोधित करते हुए दिनांक 21 सितंबर से माह दिसम्बर, 2024 तक के (सम्पूर्ण समाधान दिवस) तहसील दिवस का रोस्टर जारी किया गया है, जो प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को प्रात. 10.00 बजे से अपराह्न 2.00 बजे तक का संशोधित रोस्टर तैयार कर जारी किया गया है।
जिसमें नियमानुसार जिलाधिकारी / अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) द्वारा आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता की जायेगी तथा शेष तहसीलों में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस / सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 21.09.2024 को हाटा में, 05 अक्टूबर को खड्डा में, 19 अक्टूबर को पडरौना, 02 नवंबर को कसया, 16 नवंबर को कप्तानगंज, 07 दिसम्बर को तमकुहीराज, तथा 21 दिसम्बर 2024 को तहसील खड्डा में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 की अध्यक्षता में दिनांक 21 सितंबर को खड्डा में, 05 अक्टूबर को पडरौना में, 19 अक्टूबर को हाटा में, 02 नवम्बर को तमकुहीराज में, 16 नवंबर को खड्डा में,07 दिसंबर को पडरौना में तथा 21 दिसंबर को तहसील हाटा में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया की यदि निर्धारित तहसील दिवस की तिथि को यदि कोई सार्वजनिक अवकाश पड़ता है तो उस तिथि का तहसील दिवस अगले कार्य दिवस में आयोजित किया जायेगा।
डीएम ने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्त रोस्टर के अनुसार समस्त जनपदीय अधिकारीगण समय से निर्दिष्ट तहसील के तहसील दिवस में उपस्थित होकर जन सुनवाई तथा शिकायतो का निस्तारण समयबद्वत्ता के साथ सुनिश्चित करेंगें।
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…
कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…
कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…