News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: प्रधानमंत्री आवास में धांधली! जांच में खुली पोल, प्रधान व सचिव को स्पष्टीकरण

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 27, 2023  |  9:34 PM

1,052 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रधानमंत्री आवास में धांधली! जांच में खुली पोल, प्रधान व सचिव को स्पष्टीकरण WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के चमरडीहा ग्राम पंचायत में एक ही लाभार्थियों को दूसरी बार प्रधानमंत्री आवास देने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत कर्ता की जांच में मामला उजागर होने पर बीडीओ ने जांच करा प्रधान एवं सेक्रेटरी से जबाब- तलब किया है। अगर ब्लाक के कई अन्य गांवों में आवास मामले में गम्भीरता से जांच हो गई तो कई गांवों में धांधली की बात उजागर हो जाएगी।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

खड्डा विकास खण्ड के चमरडीहा ग्राम पंचायत में ब्लाक के जिम्मेदार अधिकारियों के कृपा से प्रधानमंत्री आवास योजना में 14 लाभार्थी दूसरी बार आवास लेने में सफल हो गए। इस बात का खुलासा गांव के ही एक शिकायकर्ता के वाकायदा प्रमाण सहित आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत के बाद हुई जांच में साबित हुआ। डीएम के निर्देश के बाद खण्ड विकास अधिकारी विनित यादव के जांच के बाद गांव के 14 लोगो द्वारा दूसरी बार आवास का लाभ लेने की बात सामने आई। इसी तरह विकास खण्ड के तमाम गांवों के लोगों की शिकायत है की उन्हें कभी आवास योजना का लाभ नहीं मिला। गांवों में झोपड़ी पर पालिथीन डाल कर जीवन- यापन कर रहे हैं। ब्लाक व जिला मुख्यालय का लगातार चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आखिर सरकार की गरीबों को छत मुहैया कराने का मंसूबा कब सफल होगा? जब जिम्मेदारों द्वारा अपात्र को पात्र और पात्र को अपात्र करने का खेल ऐसे ही चलता रहेगा तब तक शायद इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील यादव ने बताया कि लाभार्थी के पास वर्तमान में भी झोपड़ी है। ग्राम पंचायत में दो बार सचिव बदल गए हैं। पहले सचिव ने सर्वे कर पात्रों का चयन किया था। इन लोगों को पूर्व में मिले आवास की जानकारी हमें नहीं है और न ही आवास का रिकार्ड मेरे पास है। बीडीओ ने ग्राम प्रधान अंगीरा यादव से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीडीओ विनित यादव ने बताया कि जांच के बाद 14 लोगों को आवास का लाभ दूसरी बार लेने के बाद स्पष्टीकरण भेजी गई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking