News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: रालोद कार्यकताओ ने मनाई चौधरी अजित सिंह की दूसरी पुण्यतिथि

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 6, 2023  |  8:33 PM

150 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: रालोद कार्यकताओ ने मनाई चौधरी अजित सिंह की दूसरी पुण्यतिथि

कसया/कुशीनगर । राष्ट्रीय लोकदल की जिला इकाई द्वारा नगर स्थित कैम्प कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित श्रद्धांजलि किया।
आयोजित सभा के मुख्य अतिथि मण्डल अध्यक्ष रामभवन राव ने चौधरी अजित सिंह के राजनैतिक जीवन यात्रा की चर्चा करते हुए कहा कि स्व0 सिंह ने हमेशा किसानों, मजदूरों, युवाओं और आम जन के हक की लड़ाई लड़ते रहे। वह किसानों के सच्चे हितैषी थे। इसी क्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भगवान दयाल विश्वकर्मा ने कहा कि स्व0 चौधरी ने हमेशा लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठाई और जनता के हक में काम किया। अपने कार्यों की बदौलत वह हमेशा याद किये जायेंगे। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विनोद कुंवर ने उन्हें महान नेता बताया और लोकदल की नीतियों की चर्चा करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री के चित्र पर पार्टी जनों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जिलाउपाध्यक्ष श्रीनाथ यादव, जिला महासचिव आस नारायण शाही, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, मोहम्मद रईस सिद्दकी, अलाउद्दीन अंसारी, हरिकेश कुंवर, सफीउल्लाह सिद्दकी, आशिक अली, असलम, पिंटू पटेल, सुरेश पटेल, दिलीप पाल, योगेंद्र शर्मा, एमएस निजामी, मुहर्रम, प्रभु खरवार, सुदर्शन, रामप्रसाद यादव, वशिष्ट गौतम, रामाशीष सिंह, छेदी पटेल, पवन राय, विशुन देव गोंड़ आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking