कुशीनगर। उ0 प्र0 शासन द्वारा निर्गत पत्र के क्रम में जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने बताया कि (सम्पूर्ण समाधान दिवस) प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 02.00 बजे तक का रोस्टर माह अक्टूबर 2022 से दिसम्बर 2022 तंक का तैयार कर निर्गत किया गया हैl उन्होंने बताया कि जिसमे नियमानुसार अधोहस्ताक्षरी/अपर जिलाधिकारी (1) द्वारा आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता की जायेगा तथा शेष अन्य तहसीलों में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस/ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 1.10.2022 को पड़रौना में, दिनांक 15.10.2022 को हाटा, दिनांक 05.11.2022 को कसया, दिनांक 19.11.2022 को कप्तानगंज, दिनांक 03.12.2022 को तमकुहीराज में तथा दिनांक 17.12.2022 को खड्डा में किया जाएगा।इसी प्रकार अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 01.10.2022 को कप्तानगंज, दिनांक 15.10.2022 को कसया में, दिनांक 05.11.2022 को तमकुहीराज, दिनांक 19.11.2022 को खडडा में, दिनांक 03.12.2022 को पड़रौना, दिनांक 17.12.2022 को हाटा में आयोजित की जाएगी।
जिलाधिकारी ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों से अपेक्षा की है कि उक्त रोस्टर अनुसार समय निर्दिष्ट तहसील के तहसील दिवस में उपस्थित हो कर जनसुनवाई तथा शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करेंगें।
उन्होंने बताया कि निर्धारित तहसील दिवस की तिथि को यदि कोई सार्वजजनिक अवकाश पड़ता हैतो उस तिथि का तहसील दिवस अगले कार्य दिवस में आयोजित किया जाएगा।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…