News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: रोटरी ने फिर 18 टीबी मरीजों को लिया गोद, पोषण पोटली किया वितरण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 15, 2023  |  4:54 PM

135 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: रोटरी ने फिर 18 टीबी मरीजों को लिया गोद, पोषण पोटली किया वितरण
  • अब तक 50 टीबी रोगियों को रोटरी ने लिया है गोद

कसया/कुशीनगर । अन्तर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा मंगलवार राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन अभियान के क्रम में भारत को टीबी मुक्त राष्ट्र बनाने के संकल्प को आत्मसात करते हुए कसया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पुनः 18 मरीजों को गोद लिया एवं सभी गोद लिए गए मरीजों को पोषण पोटली का वितरण किया गया। इन मरीजों को आवश्यक पोषक तत्वों गुड़, चना, सूजी, मूंगफली, गजक, बिस्कुट, सोयाबीन, प्रोटीन पाउडर आदि को सम्मिलित करते हुए पौष्टिक आहार की पोटली वितरित की गयी।

आपके लिए और..- खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त...

पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम में क्षय रोगियों (टीबी मरीजों) को संबोधित करते हुए रोटरी क्लब के संरक्षक राकेश जायसवाल ने बताया कि आज टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, जिसे चिकित्सक की सलाह पर नियमित इलाज, उचित पोषाहार व साफ-सुथरी जीवन शैली अपनाकर घर में ही परिवार के साथ रहकर ठीक किया जा सकता है।

इस मौके पर रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली ने बताया कि क्षय रोग के नियंत्रण हेतु राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में रोटरी क्लब का सहयोग एवं समन्वय सदैव मिलता रहेगा। इसके पूर्व भी रोटरी के द्वारा 32 टीबी रोगियों को गोद लिया था। अब तक रोटरी द्वारा 50 टीवी रोगियों को गोद लिया जा चुका है।

इसी क्रम में रोटरी के सचिव राजीव जायसवाल ने क्षय रोगियों को पौष्टिक आहार की पोटली उपलब्ध कराने में समस्त रोटरी के सदस्यों, कार्यक्रम में सहयोग हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया के चिकित्सा अधीक्षक डॉ मार्कण्डेय चतुर्वेदी, चिकित्साधिकारी डा गौतम जी गौरव, डॉ आशुतोष पाण्डेय, वरिष्ठ पर्यवेक्षक अमित राय, वरिष्ठ पर्यवेक्षक शाहिद अली अंसारी एवं अन्य सहयोगी कर्मियों को धन्यवाद दिया। साथ ही आभार व्यक्त करते हुये इस तरह के कार्यक्रम में रोटरी द्वारा सदैव सहयोग करने की वचनबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर सह-संरक्षक डॉ एमएच खान, सचिव राजीव जायसवाल ‘लक्ष्य’, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, संयुक्त सचिव अखिलेश शर्मा, निदेशक अमित श्रीवास्तव, रक्तदान संयोजक विजय कृष्ण द्विवेदी, फैयाज खान, महीप राव एवं हसमुद्दीन अंसारी शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा गोपाल में किसानों के लिए चौपाल, बी. पैक्स गोदाम का किया निरीक्षण
सिसवा गोपाल में किसानों के लिए चौपाल, बी. पैक्स गोदाम का किया निरीक्षण

आईपीएल चीनी मिल खड्डा की पहल, लगाया चौपाल खड्डा, कुशीनगर। तहसील खड्डा क्षेत्र अंतर्गत…

गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार
अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…

खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking