News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: रोटरी क्लब ने पत्रकार बंधुओं के संग मनाया रंगोत्सव! अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह, मिष्ठान एवं होली किट देकर किया सम्मानित

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 25, 2024  |  6:37 PM

26 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: रोटरी क्लब ने पत्रकार बंधुओं के संग मनाया रंगोत्सव! अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह, मिष्ठान एवं होली किट देकर किया सम्मानित

कुशीनगर ।रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार कसया स्थित होटल कलश गेस्ट हाउस में देश के चौथे स्तंभ पत्रकार बंधुओं के के संग होली मिलन एवं सम्मान समारोह ‘रंगोत्सव’ कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर उपस्थित पत्रकार बंधुओं को रोटरी के सदस्यों द्वारा अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह, मिष्ठान एवं होली किट देकर सम्मानित किया गया।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

रोटरी के संरक्षक राकेश जायसवाल ने उपस्थित सभी पत्रकार बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया एवं होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि रोटरी के रूप में हमारा उद्देश्य हमेशा समाज के प्रति सकारात्मक योगदान देना रहा है। आज के रंगोत्सव समारोह में हम पत्रकार बंधुओ के साथ मिलकर न केवल होली मना रहे हैं, बल्कि समाज में जागरूकता और सद्भावना फैलाने का संकल्प भी ले रहे हैं।

रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली ने होली की बधाई देते हुए सत्र 2023-24 में रोटरी द्वारा कुशीनगर में किए गए सामाजिक कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।
सचिव अजय कुमार सिंह सभी उपस्थित पत्रकार साथियों का कार्यक्रम में पधारने हेतु आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन मुजीबुल्लाह राही एवं दिनेश तिवारी भोजपुरिया ने किया।
इस अवसर पर गायक सुनील मिश्रा एवं वीरेश राय ने होली के गीतों से सभी श्रोताओं का मन मोह लिया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव ने भी सम्बोधित किया। रोटरी के सदस्य और पत्रकार बंधुओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर और गले मिल कर होली की अग्रिम बधाई दी।

इस अवसर पर रोटरी के संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष वाहिद अली, सचिव अजय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष साहिल अहमद, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, संयुक्त सचिव अखिलेश शर्मा, संयुक्त कोषाध्यक्ष सदरे आलम, निदेशक अमित श्रीवास्तव, निदेशक शंभू कुशवाहा, रक्तदान संयोजक विजय कृष्ण द्विवेदी, अरूण कुमार वर्मा, डॉ सुनील सिंह, गौरव मद्धेशिया, फैयाज खान, इम्तियाज आलम, विशाल शर्मा, अश्वनी जायसवाल, डॉ. जेके पटेल, गोपीचंद कसौधन, हसमुद्दीन अंसारी, राजीव तिवारी, विनोद वर्मा, अरूण कुमार मौर्य, पवन अग्रवाल, आनन्द जायसवाल, डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल, अमरेंद्र नारायण सिंह, राजाराम जायसवाल, कृष्णा मद्धेशिया, लतीफ अंसारी, वरुण कुमार यादव एवं आदिल खान के अलावा पत्रकार बंधुओं में हेमंत चौरसिया, अशोक शुक्ला, संदीप त्रिपाठी, मनीष मिश्रा, कुंदन मिश्रा, मनीष यादव, वीरेश राय, बृज बिहारी त्रिपाठी, राजकुमार गिरी, हृदयानंद शर्मा, अजय मिश्रा, अनिल त्रिपाठी, अजय त्रिपाठी, अनिल तिवारी, नितेश मिश्र, सुधीर मिश्र, शैलेश सिंह, प्रमोद कुमार गोंड, दिनेश ओझा, संदीप मिश्र, अनुराग रंजन, रितेश सिंह, सुरेंद्रनाथ द्विवेदी, असलम अंसारी, आफताब आलम, उमर फ़ारूक़ अंसारी, कन्हैया कुशवाहा, बृजेश पासवान, विकास श्रीवास्तव, मुकेश पटेल, कृष्ण मोहन पाण्डेय, अजय तिवारी, कृष्णानंद पाठक, ज्ञानेश्वर बरनवाल, राकेश कुशवाहा, मोहन वर्मा, विजय तिवारी, आलोक तिवारी, संदीप सिंह, नीरज दुबे, सतीश सिंह, आदित्य शाही, दिलीप जायसवाल, दीपक मिश्र, शैलेश प्रजापति, शकील अहमद, विनय सिंह, रामअशीष यादव, अखिल सिंह, पुनीत श्रीवास्तव, सुहेल राजा, संतोष, सरफराज अली, आमिर सुहेल, मुहम्मद नईम, गोविन्द पटेल, ताराचंद गुप्ता,आद्या पाण्डेय, गोपीनाथ मद्धेशिया, उदयभान यादव, जावेद, विजय यादव, अबुलैश अंसारी, पंकज गुप्ता, अरविंद गौतम, विनय उपाध्याय, हिमांशु सिंह, शम्भू गिरि, उमेश कुमार, विपुल दूबे, अम्बरीश शुक्ला, लवकुश पाण्डेय, राजन, जुगुनू शर्मा, अशोक कुमार सिंह, शाहिद अंसारी अर्जुन वेदांत, गौरव मिश्रा के अलावा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के नामी चेहरे मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking