कसया/कुशीनगर ।अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वधान में क्रिसमस एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस के पूर्व संध्या पर नगर पालिका क्षेत्र कुशीनगर के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय प्रेमवलिया के 125 बच्चों को वूलेन टोपी, नोटबुक, पेन, चॉकलेट, चिप्स एवं मिष्ठान वितरित की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक सुनीता सिंह, दीपमाला सिंह, राम अवतार मिश्रा, चंद्रलता राय, शशि प्रभा देवी, रामरतन प्रसाद को स्मृति चिन्ह एवं रसोइयों को शॉल भेंट किया गया। सांता क्लॉज परिधान पहने एक छात्र आकर्षण का केंद्र रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी क्लब के संरक्षक राकेश जायसवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए सभी बच्चों को क्रिसमस की बधाईयां दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापिका सुनीता सिंह ने क्लब के सदस्यों को इस कार्यक्रम हेतु धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन रोटरी के सचिव वाहिद अली ने किया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष डॉ एम एच खान, सचिव वाहिद अली, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष साहिल अहमद, कोषाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, सह सचिव दिनेश कुमार यादव, सह सचिव अरूण कुमार वर्मा, सह कोषाध्यक्ष डॉ सुनील सिंह, निदेशक राजीव जायसवाल लक्ष्य, सदरे आलम, अश्वनी जायसवाल, जगदम्बा सिंह, मनोज सिंह, भीमबली सिंह, शामिल रहे।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…