News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: विश्व साइकिल दिवस पर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा चुके साइकिल यात्री उमा सिंह को रोटरी ने किया सम्मानित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 3, 2021  |  10:42 PM

760 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विश्व साइकिल दिवस पर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा चुके साइकिल यात्री उमा सिंह को रोटरी ने किया सम्मानित

कुशीनगर। साइकिल पुरानी जरूर हुई है पर इसका महत्व कभी कम नहीं आंका जा सकता, कई लोगों में तो साइकिल चलाने का शौक इतना है कि उन्होंने इसके कई रिकार्ड भी बना डाले। जिसके एक मिसाल इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा चुके गोरखपुर जनपद के निवासी साइकिल यात्री उमा सिंह हैं। जिनको 3 जून विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष अनिल जायसवाल, सचिव वाहिद अली एवं कोषाध्यक्ष गौरव मद्धेशिया के द्वारा सम्मानित किया गया।
उमा सिंह साइकिलिस्ट के साथ एक पर्वतारोही भी है इन्होंने 30 नवंबर 2020 को राज्य के राजधानी लखनऊ से अपनी साइकिल यात्रा शुरू कर देश के सभी 28 राज्यों की राजधानियों का भ्रमण कर 10 फरवरी 2021 को 73 दिन की साइकिल यात्रा अरूणांचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में समाप्त की।
यह देश के प्रथम साइकिल यात्री है, जिन्होंने देश के सभी राज्यों की राजधानी की साइकिल यात्रा की है। जिसके लिए इनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इनके साथ साइकिल यात्री आलोक कुमार यादव भी मौजूद थे।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking