News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: नव वर्ष पर रोटरी ने नि:शुल्क ब्लड ग्रुप जांच शिविर का किया आयोजन

Farendra Pandey

Reported By:

Jan 1, 2024  |  5:49 PM

47 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नव वर्ष पर रोटरी ने नि:शुल्क ब्लड ग्रुप जांच शिविर का किया आयोजन

कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर ने नए वर्ष की शुरुआत में एक महत्वपूर्ण पहल की, जब रोटरी ने कुशीनगर चैरिटेबल ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क ब्लड ग्रुप जाँच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर के माध्यम से नव वर्ष के मेले में लोगों ने मुफ्त में अपने ब्लड ग्रुप की जाँच कराई। इस पहल के माध्यम से क्लब ने समाज में स्वास्थ्य संचार को बढ़ावा देने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका कुशीनगर की अध्यक्ष किरन जायसवाल व कसया तहसीलदार नरेन्द्र राम ने फीता काट कर एवं अपना ब्लड ग्रुप जांच कराते हुए किया। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि भाग-दौड़ की वर्तमान जिन्दगी में प्रत्येक व्यक्ति के लिए अपने ब्लड ग्रुप की जानकारी रखना बहुत जरूरी है। इससे खुद के किसी दुर्घटना का शिकार होने या मौका पड़ने पर किसी को रक्त देने व लेने में सहायता मिलती है।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली ने बताया कि ब्लड ग्रुप पता होने से रोगों से मुक्ति एवं आकस्मिक संकट के समय विशेष लाभ मिल जाता है, साथ ही जिनका ब्लड ग्रुप एबी निगेटिव है जो कम लोगों में पाया जाता है, किसी को भी एबी निगेटिव रक्त की आवश्यकता पड़े तो वे सहर्ष रक्तदान कर लोगों के जीवन बचाने में सहयोग कर सकेंगे। जांच टीम में कोमल, राजीव तथा अरहंत हॉस्पिटल के शुभम, विनीता, अंकिता एवं ज्योति ने सहयोग किया।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा के जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय, नगर पालिका कुशीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, सभासद केशव सिंह, राजेश मद्धेशिया, दिनेश तिवारी भोजपुरिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. संजय सिंह, पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के संरक्षण सहायक शादाब खान सहित 493 लोगों ने अपने रक्त समूह की जांच कराई। जाँच के उपरांत सभी को प्रमाण पत्र भी दिया गया।

इस अवसर पर रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, संयुक्त कोषाध्यक्ष सदरे आलम, अरूण कुमार वर्मा, डॉ पवन खरवार, अश्वनी जायसवाल, महीप राव, राजीव तिवारी, अरूण कुमार मौर्य एवं आदिल खान उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking