कुशीनगर । रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा कसया में सोमवार को भारत रत्न प्राप्त स्वर कोकिला लता मंगेशकर के लिए शोक सभा और श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया। उक्त अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष डॉ एमएच खान द्वारा लता जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद क्लब के समस्त सदस्यों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण किया गया।
उक्त अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर के सचिव वाहिद अली ने कहा कि लता जी संगीत के क्षेत्र में भारतीय संस्कृति एवं परंपरा की मिसाल रही हैं। उन्होंने देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में भारतीय संगीत को अव्वल रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। साफ-सुथरी और कर्णप्रिय संगीत के एक युग का अंत हो गया। आने वाली पीढ़ी को उनसे सीख लेने की आवश्यकता है कि मुंबई के संगीत और बॉलीवुड की चकाचौंध में भी वह गंगा की तरह निर्मल रही और सादा और साधारण जीवन को अपनाया।
रोटेरियन शैलेंद्र त्रिपाठी सोनू ने कहा कि उनकी मौत पर आज पूरा देश गमगीन है। मां सरस्वती के विसर्जन के साथ ही सरस्वती स्वरूपा स्वर सम्राज्ञी लता जी का हमें छोड़ कर जाना ऐसा प्रतीत होता है मानो वह अपनी मां के साथ चली गई हो। ऐसी महान व्यक्तित्व पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों के दिलों में जिंदा रहते हैं । लता जी भले ही हमारे बीच न हो परंतु उनकी आवाज आने वाली पीढ़ी में भी जीवित रहेगी।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष सदरे आलम, निदेशक दिनेश कुमार यादव, अंकित गर्ग, डॉ सुनील सिंह, हेमंत गर्ग, नूरआलम, अरुण मिश्र, किन्नू दीक्षित, आनंद सिंह, यूनुस खान धीरज पांडे भगत जी इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…
प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…