कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के गांव परवरपार स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर परिसर में नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ के लिए शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई । इसके साथ ही रूद्र महायज्ञ शुरु हो गया ।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए ।हर हर महादेव के जयघोष से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया । कलश यात्रा में हाथी ,घोड़ा,व बैंड बजा आकर्षण का केन्द्र रहे। कलश यात्रा के लिए श्रद्धालु सुबह से ही परवरपार स्थित अति प्राचीन शिवमन्दिर परिसर में एकत्रित हुए । कलश यात्रा सुबह 11बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। हाथी घोड़े गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा में हर हर महादेव का जयकारा गुजता रहा । हजारों की संख्या में महिलाओं ने कलश उठाया । कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर सोहसा मठिया चौराहा होते हुए परवरपार ग्राम सभा भ्रमण के बाद छोटी गंडक नदी घाट पर पहुंची ।वहां यज्ञाचार्य अनिरूद्ध पाण्डेय सहित यज्ञाचार्यो की टोली ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरवाया । पुनः कलश यात्रा प्राचीन शिवमन्दिर स्थित यज्ञ मंडप पहुंची । यहां विधि विधान से यज्ञ मंडप में कलश स्थापित कराया गया ।
आयोजक राणा प्रताप राव ने बताया कि रात्री में रामलीला का मंचन होगा तथा दिन में ग्यारह बजे से कथावाचिका प्रियंका द्विवेदी कथा का रसपान करायेगी ।कलश यात्रा में विजय राव,अभय राव,रोशन राव,ज्योतिभूषण राव, दीनदयाल मद्धेशिया,बांकेलाल पटेल,बलराम सिंह,महेन्द्र प्रसाद,सुरेश पटेल,मोल ई यादव,शैलेन्द्र ,मेहंदी हसन ,मुन्नु राव,राजू,प्रमोद पाण्डेय,हरेंद्र पाण्डेय,पहाड़ी पटेल,मधुकर सिंह,मुन्ना राव,सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…