साखोपार/कुशीनगर।पड़रौना विकास खण्ड के ग्राम पंचायत दुर्गवलिया के पंचायत भवन पर रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 106 वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।ग्रामप्रधान प्रतिनिधि विजय तिवारी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता कृष्णकांत चौबे ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय श्रेष्ठ पत्रकार एवं लेखक थे।उन्होंने अपना शैक्षिक भविष्य प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण करने के बाद आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण की, लेकिन अंग्रेजी शासन में सरकारी नौकरी नहीं की। ध्रुवनारायन ने संबोधन में कहा कि पं. दीनदयाल के विचारों को अपनाकर भारत को विश्व गुरु बना सकते हैं।संचालन कन्हैया तिवारी ने किया। सभा की अध्यक्षता महेंद्र चौबे व विशिष्ठ अतिथि रमाशंकर ने सभा समापन की घोषणा की।
इस अवसर पर वीरेन्द्र तिवारी,बिपिन चौबे,रामदुलारे चौबे, धनन्जय दुबे, अनिल दुबे, सत्येंद्र, संतोष, अनित चौबे, रजनीश चौबे, प्रमोद चौबे आदि लोग उपस्थित रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…