कसया/कुशीनगर । चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तरप्रदेश द्वारा आयोजित प्रोग्राम मातृ एवं शिशु कल्याण कार्यक्रम के तहत सीएमओ कुशीनगर सुरेश पटारिया के निर्देशन में सीएचसी कसया अंतर्गत उपकेंद्र चकदेइयाँ,प्रेमवलिया और विषम्भरपुर के सेंटर पर बुधवार को केंद्र अधीक्षक डॉ. मार्कण्डेय चतुर्वेदी की देख रेख में सीएचसी की स्वास्थ्य टीम ने कैम्प लगाकर 05वर्ष से ऊपर के लोगो का कोविड -19 ऐन्टी बॉडी टेस्ट एवं टी.सेल(T.Cell)मात्रा की जाँच के लिए सेम्पल लिया l
कोविड एंटी बॉडी टेस्ट व टी.सेल सेम्पलिंग के बारे में जानकारी देते हुए चिकित्सक डा. एस. के. सिंह ने बताया कि इस टेस्ट से लोगो में कोविड -19 ऐन्टी बॉडी इम्युनिटी पावर एवं कोविड से बचाव के लिए हुए टीकाकरण के फलस्वरूप शरीर में “टी.सेल” की मात्रा को समझने मदद मिलेगी l इसके परिक्षण के लिए रक्त का नमूना लिया गया है, जो लखनऊ केजीएमसी जाँच के लिए जाएगा l इस जाँच सेम्पल का एक कोड होगा, सिर्फ वही व्यक्ति देख पायेगा जिसका सेम्पल होगा l इसमें कुल 24सेम्पल लेना है, जिसमे 8पुरुष,8बच्चे और 8 महिला शामिल हैं l
इस दौरान डॉ. पल्लवी सिंह, सचिदानंद तिवारी,विनोद शर्मा, स्वाति सिंह सीएचओ ,सविता मौर्या ऐनम,ग्राम प्रधान संजीव सिंह,पुष्पा भारती, होसिला देवी,रिंकी देवी, कौशल्या देवी,विन्दु देवी, नीलम सिंह आदि स्वास्थ्य कर्मी व ग्रामवासी मौजूद रहे l
खड्डा, कुशीनगर। मुंबई से घर लौट रहा एक युवक खड्डा रेलवे स्टेशन पर चलती…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्ना छपरा गांव का है मामला दलित समुदाय के लड़के…
कुशीनगर । सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना…
कुशीनगर। पंजाब नेशनल बैंक के तत्वावधान में बुधवार को नगर स्थित बुद्धा होटल के…