कुशीनगर। सहायक आयुक्त खाद्य अंजनी श्रीवास्तव ने बताया कि दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व के अवसर पर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरूद्व विशेष अभियान के तहत सहायक आयुक्त(खाद्य) गोरखपुर मण्डल गोरखपुर व सहायक आयुक्त(खाद्य)-II/मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अन्जनी कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में दिनांक 18.10.2022 आज दिनांक 19.10.2022 को नीचे लिखे विवरण के अनुसार अभियान चलाकर नमूना संग्रह किया गया।
क्रम संख्या खाद्य कारोबारकर्ता का नाम स्थान का नाम खाद्य पदार्थ का नाम
1 विजय पुत्र विशुन तुर्कपट्टी बाजार इमली (इमलीना ब्राण्ड)
2 मेसर्स-मधुरिका स्वीट्स हाउस, रामेश्वर गुप्ता दुदही चाॅदनी चैक लाल मोहन
3 श्री नारायन प्रसाद पुत्र श्री रामधनी बस स्टाप रोड दुदही काजू (एस.एल. ब्राण्ड)
4 NTEX TRANSPORTATION PVT LTD कुडवा दिलीप नगर कसया अरहर दाल
5 जितेन्द्र कुमार गुप्ता बाल खण्डी चैराहा नमकीन
6 संजीत कुमार जायसवाल सपहा पेडा
7 विरेन्द्र कुूमार प्रजापति नकटहा बसडीला काजू (ताज लायन ब्राण्ड)
सहायक आयुक्त(खाद्य)-प्प् द्वारा बताया गया कि अभियान के अन्तर्गत कुल-7 लिये गये नमूने जाॅच हेतु प्रयोगशाला भेज दिये गये है। जाॅच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी। तथा यह अभियान अनवरत जारी रहेगा। छापेमारी टीम में मण्डलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री रामसिंगार यादव, व खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सतीश कुमार, श्री बृजेश कुमार, श्री सच्चिदानन्द गुप्ता सम्मिलित थे।
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…
खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…
मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…
खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…