News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में स्वच्छता समिति की बैठक संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 26, 2023  |  6:57 PM

168 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में स्वच्छता समिति की बैठक संपन्न WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । जिला स्वच्छता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

बैठक दौरान पिछली कार्रवाई की पुष्टि के साथ-साथ लक्षित व्यक्तिगत स्वच्छ शौचालय निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन फेज- 2 योजना अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन का क्रियान्वयन, गोवर्धन योजना अंतर्गत बायोगैस संयंत्र स्थापित करने पर चर्चा, सामुदायिक शौचालय के निर्माण, रखरखाव हैंडओवर तथा भुगतान, प्रशासनिक मद, आदि के संदर्भ में विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सफाई कर्मियों को जो कि कूड़ा एकत्रीकरण में लगे हैं, उन्हें ग्लव्स, जैकेट व अन्य उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि वे भी इंसान हैं उनके स्वास्थ्य के बारे में भी हमें ध्यान देना चाहिए।व्यक्तिगत शौचालय, सामुदायिक शौचालय के ससमय पूर्ण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। सामुदायिक शौचालय में सभी मूलभूत सुविधाओं यथा जल, बिजली आदि की उपलब्धता को सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा राकेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी व सभी संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking