पडरौना/कुशीनगर। प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती। इस कहानी को चरितार्थ कर दिखाया है विकास खण्ड पडरौना के मोतीललहा ग्रामसभा के रिटायर्ड आर्मी एसीपी एनबी सब0 नियाज अहमद की पुत्री संजीदा प्रवीन ने।
आपको बता दें कि संजीदा प्रवीन ने जेईई मेंस में 96.25% अंक प्राप्त करके अपने जनपद का नाम रौशन किया है। इससे पहले संजीदा ने हाई स्कूल की परीक्षा में 94.60 प्रतिशत अंक और इंटरमीडिएट में 95.70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चुकी है। इनकी इस सफलता पर उनके माता पिता ने ख़ुशी व्यक्त की है। इनकी इस सफलता पर पूरे ग्रामवासियों में ख़ुशी की लहर है।
संजीदा प्रवीन को उनकी इस शानदार सफलता पर निसार अहमद,अनवर अहमद,रफीक अंसारी,अबुलैस अंसारी,तैमूर अंसारी,वसीम अहमद, असलम अंसारी, मोहम्मद आजम,फखरूल हुदा,जावेद आदि ने बधाई दी है।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…