News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: तनख्वाह मांगने पर महिला शिक्षक पर स्कूल प्रबंधक ने की गालियों की बौछार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 17, 2021  |  10:46 PM

1,726 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: तनख्वाह मांगने पर महिला शिक्षक पर स्कूल प्रबंधक ने की गालियों की बौछार

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। स्कूल को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है और शिक्षक वहां के देवता होते हैं लेकिन जब एक स्कूल का प्रबन्धक ही अपने विद्यालय की शिक्षिका के ऊपर गालियों की बौछार करने लगे तो फिर वहां के बच्चों में वह संस्कार कैसे दे सकता है। जी हां हम बात कर रहे हैं कुशीनगर जिले में स्थित एक प्रसिद्ध प्राइवेट स्कूल की जहां के प्रबंधक का एक ऑडियो वायरल हो रहा है,जिसमें स्कूल की एक महिला शिक्षिका द्वारा अपना बकाया तनख्वाह मांगने पर स्कूल के प्रबंधक उस महिला पर गालियों की बौछार कर रहे हैं और गालियां भी ऐसी जिसको सुनकर दांत खट्टे हो जाएं आप सोच सकते हैं,कि एक शिक्षक जब महिला को इतनी गन्दी गालियों से नवाज रहा है तो फिर वह बच्चों को क्या पढ़ाता होगा।ad5मामला कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थानाक्षेत्र में स्थित एक स्कूल की एक महिला कर्मचारी ने पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को प्रार्थना पत्र देकर स्कूल के प्रबंधक के यहां वह बीते वर्ष 2020 में 15 सितंबर से पीआरओ के पद पर कार्यरत है लेकिन 21 मई 2021 को अचानक बिना बताए उसे स्कूल से निकाल देने का मैसेज उसके मोबाइल पर आया कि उसे स्कूल से निकाल दिया गया है, इसकी जानकारी होने पर जब उसने बीते 12 अगस्त को स्कूल के प्रबन्धक के मोबाइल पर फोन कर अपनी बकाया 39000 रुपया सैलरी के बारे में पूछा तो अचानक प्रबंधक ने गालियों की बौछार करने लगे। पीड़िता ने लिखा है कि उसके लाख पूछने पर कि आखिर इतना अपशब्द क्यों बोल रहे हैं बिना कुछ कहे लगातार अपशब्दों का इस्तेमाल करते रहे और गालियां देते रहे। विद्यालय प्रबन्धक द्वारा अभद्रता करने पर महिला ने पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल को शिकायती पत्र देकर स्कूल के प्रबंधक पर कार्यवाही की मांग की है।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

इस मामले के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने बताया कि इस मामले की जांच सीओ सदर सन्दीप वर्मा को सौंपी गयी है, जांच के बाद सम्बन्धित के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी।


 

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking