News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: स्कूली छात्रों ने यातायात जागरूकता रैली निकाल आमजन को किया जागरूक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 19, 2022  |  9:33 PM

623 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: स्कूली छात्रों ने यातायात जागरूकता रैली निकाल आमजन को किया जागरूक

साखोपार/कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी व्यक्ति के अमूल्य जीवन को तबाह कर देती है,थोड़ी सी चूक दुर्घटना का कारण बन जाती है।ऐसे में सभी को चाहिए कि गाड़ी चलाते समय यातायात के नियमों का जरूर पालन करें।उक्त बातें यातायात जागरूकता रैली को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी इण्टर मीडिएट कालेज के प्रधानाचार्य सीबी सिंह ने कही।उन्होंने आगे कहा कि यातायात नियमों के पालन से काफी हद तक मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाया जा सकता है।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

गुरुवार को महात्मा गांधी इण्टर मीडिएट कॉलेज के छात्रों व एनसीसी कैडेट्स के द्वारा यातायात जागरूकता निकाल कर आमजन को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया।रैली को हरी झण्डी दिखाकर कालेज के प्रधानाचार्य श्री सिंह ने रवाना किया।रैली निकाल रहे छात्रों ने अपने हाथों में यातायात नियमों की लिखी तख्तियां हाथों में लिए हुए चल रहे थे।तथा यातायात सम्बंधित नारों जैसे गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें,नशे की हालत में कदापि गाड़ी न चलाये, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहने,गाड़ी चलाते समय डिपर व इंडिगेटर का प्रयोग करे के नारे लगा रहे थे जिससे पूरा वातावरण यातायात नियमों के गूंज से गूंज उठा।जागरूकता रैली कस्तूरबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तक निकाला गया ।पुनः कॉलेज परिसर में आकर समाप्त हो गयी।

इस अवसर पर शिक्षक अमर बहादुर,ईशा खान,बलवंत सिंह,दिवाकर राव, देवकरण सिंह,महेश कुमार मिश्रा,नवनाथ दुबे,एनसीसी अधिकारी बृजेश कुमार सिंह,राघवेंद्र शरण सिंह,शाकिर अली,रामप्रीत प्रसाद,अंशुमान पाण्डेय, राजेंद्र यादव, गोरख प्रसाद, दुर्गेश पाल प्रधान कर्णिक,ओम प्रकाश गुप्त,अविनाश गुप्त लिपिक, द्वारिका प्रसाद आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…

राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…

खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध
खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध

साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…

गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking