News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कबाड़ी ने किया आत्महत्या का प्रयास  

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 20, 2023  |  6:28 PM

144 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कबाड़ी ने किया आत्महत्या का प्रयास  

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला- कसया मार्ग पर नगर पंचायत रामकोला अन्तर्गत एक कबाड़ व्यवसायी शुक्रवार को सुबह 8 बजे के लगभग अपने शरीर पर ज्वलनशील तरल पदार्थ छिड़कर आत्मदाह करने का प्रयास किया। आग से बुरी तरह झुलसे व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी रामकोला भिजवाया।चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

मिली जानकारी के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के कस्बा अन्तर्गत रामकोला- कसया मार्ग स्थित बस्ती जिले के बनगोरिया के नौकरिया निवासी 55 वर्षीय रफीक कबाड़ खरीदने की दुकान करीब 3 वर्षों से चलाता था। उसके दुकान पर बस्ती ही जिले के एक दंपति अपने बच्चों के साथ काम करते थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन दिन पूर्व कबाड़ व्यवसायी और उसके जिले की महिला के बीच कहां सुनी हुई और वह चली गई। तब से कबाड़ व्यवसायी काफी तनाव में था। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि व्यवसायी लोन पर एक पिकअप भी खरीदा था। शुक्रवार की सुबह कबाड़ व्यवसायी ने अपने ऊपर ज्वलनशील तरल पदार्थ गिराकर आग लगा लिया जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बुरी तरह से झुलसे व्यवसाई को रामकोला सीएचसी भिजवाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking