News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बुद्ध जयंती को लेकर बौद्ध अनुयाइयों के साथ एसडीएम ने की बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 21, 2023  |  7:38 AM

593 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बुद्ध जयंती को लेकर बौद्ध अनुयाइयों के साथ एसडीएम ने की बैठक

कसया, कुशीनगर। बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध की जयंती को भव्य बनाने के लिए कुशीनगर के बौद्ध भिक्षुओं ने तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया है।जिसकी समीक्षा बैठक कसया की उप जिलाअधिकारी रत्निका श्रीवास्तव ने बौद्ध धर्मगुरुओं,तथा उच्चाधिकारियों के साथ अपने कार्यालय में की। इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आचार संहिता का पालन करते हुए कार्यक्रम को भव्य बनाया जाए। साथ ही बौद्ध धर्म से जुड़े अनुयायियों को कोई तकलीफ ना हो इसका ख्याल रखा जाए।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

गौरतलब है कि,वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा या बुद्ध जयंती मनाई जाती है। इस दिन बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध के परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में आगामी तीन दिवसीय उत्सव 4 मई से लेकर,6 मई तक होगा। इस आयोजन को आचार संहिता का पालन करते हुए सफल और भव्य बनाने के लिए कसया तहसील कार्यालय में उप जिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव ने बौद्ध अनुयायियों तथा धर्मगुरुओं साथ में स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक की जिसमें तय किया गया धार्मिक भावनाओं का ख्याल करते हुए किसी को कहीं से तकलीफ ना पहुंचे इसका अधिकारीगण विशेष ध्यान दें।

इस दौरान नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता,खंड विकास अधिकारी कसया सुधा पाण्डेय, खंड विकास अधिकारी फाजिलनगर दुर्गा प्रसाद प्रजापति, भंते ज्ञानेश्वर भंते महेंद्र भंते अशोक भंते नंद रतन समेत तमाम बौद्ध भिक्षु और अधिकारीगण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking