News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बहते गंदे नाली में दो वक्त की कर रहे रोटी की तलाश

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Mar 16, 2023  |  4:10 PM

1,519 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बहते गंदे नाली में दो वक्त की कर रहे रोटी की तलाश

कुशीनगर। आपको अगर अपने आसपास बहने वाली गंदे नाली में कोई अपना बेहतर जीवन जीने के लिए उस नाली की सहारे हो तो शायद आप सोच में पड़ जाए भला कैसे…तो हालात से मारी कुछ ऐसी महिलाएं जो हज़ारों किलोमीटर दूर राज्य मध्यप्रदेश से आकर कुशीनगर में बहने वाली गंदे नाली में जीवन अपना जीवन तलास रही है।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

पढ़े यह रिपोर्ट

गंदे नाली में हाथों से सफाई करने वाली यह महिलाएं कोई सफाई कर्मी नही है बल्कि हालात की मारी वह महिलाएं है…जो दो वक्त की रोटी और बेहतर भविष्य को इन गंदे पानी मे तलास रही है…तस्वीरें है कुशीनगर जिले के रामकोला नगर पंचायत कस्बे की जहां पर बहने वाली जगह जगह गंदी नालियों में मध्यप्रदेश राज्य से आई महिलाएं इन नालियों में सोना चांदी तलाश रही…अब नालियों में सोना चांदी कहा से आया तो बता दे कि नगर के कस्बो में कुछ स्वर्णकारों की दुकान है जिनके आगे यह गंदी नालियां बहती है…जिनमें रोजाना दर्जनों महिलाएं नालियों की गंदगी में कचरा निकालती है…और निकाले गए कचरों से सोने और चांदी अर्क निकालती… जिसको गलाकर सोने और चांदी को अलग करती है… और उन्ही सोनारों को अच्छे भाव पर बेच देती है…

नालियों में कचरा निकालने वाली महिलाएं मध्यप्रदेश राज्य के जिला बालाघाट की रहने वाली है…साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यह उनका पुश्तैनी धंधा है… जो पीढ़ियों से चला आ रहा है… इस कार्य मे लगी महिला प्रमिला देवी ने बताया कि सोनारों के दुकानों और घरों के सामने वाली नाली की सफाई कर कचरे से सोने और चांदी के छोटे टुकड़े को निकालती है…कभी कभी एक सप्ताह तक खाली हाथ रहता है…लेकिन कई बार सफलता मिल जाती है…जो हमारे दो वक्त की रोटी और बेहतर जीवन जीने के लिए नाली में से निकाला गया सोना चांदी जिन्हें हम गलाकर अलग अलग कर उसे सुनारों को बेच देती है…कभी कभी उन लोगो को सोने की बालियां और चांदी की अंगूठी भी सफाई के दौरान मिल जाती है…खैर मध्यप्रदेश से आकर यह महिलाएं जो लर रही गंदे नालियों में रोजी रोटी की तलाश…वह हैरान करने वाली है।

देखे वीडियो!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking