कुशीनगर। जिले के नए डीएम रमेश रंजन यूं तो अपनी तेजतर्रार कार्यशैली को लेकर प्रदेश में एक अलग पहचान बना चुके हैं। डीएम रमेश रंजन की गिनती तेजतर्रार आईएएस अधिकारियों में होती हैं. अपनी प्रशासनिक क्षमता के अलावा सीधे जनता से संवाद की शैली अपनाने वाले इस डीएम रमेश रंजन अब पौराणिक नदी की सफाई के लिए खुद नदी में उतर गए.
जिले में प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी पौराणिक नदी की सफाई की सफाई में जुटे हुए हैं. बुधवार को डीएम रमेश रंजन और मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी बांसी नदी घाट का निरीक्षण करने पहुंचे थे लेकिन नदी को गन्दा देखा तो उन्होंने अन्य अधिकारीगणों के साथ खुद नदी में उतरकर श्रम दान करते हुए नदी से जलकुंभी साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया। जो अब आम लोगो में चर्चा का विषय बना हुआ है.
कुशीनगर। सोशल मीडिया के दौर में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती कब प्यार में…
सेवरही/कुशीनगर। ग्राम सभा सुमही संग्राम स्थित जच्चा-बच्चा केंद्र की बदहाल स्थिति अब ग्रामीणों के…
कुशीनगर। बालू और गिट्टी के कारोबार में एकरूपता, पारदर्शिता और वाहन स्वामियों व सप्लायरों…
हाटा, कुशीनगर। स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर…