कुशीनगर। उपायुक्त उद्योग सतीश कुमार ने बताया कि उद्योग निदशालय उ०प्र०, कानपुर द्वारा संचालित वर्ष 2022-23 में अनुसूचित जाति/जनजाति ट्राइबल सब प्लान / अन्य पिछड़ा वर्ग योजनान्तर्गत व्यक्तियों को स्वरोजगार युक्त बनाने हेतु सामूहिक प्रशिक्षण योजनान्तर्गत चार माह का प्रशिक्षण दिया जाना है। चालू वित्तीय वर्ष में दिनांक 19.09.2020 तक कार्यालय में प्राप्त आवेदन-पत्रों पर समिति द्वारा दिनांक 20.09.2022 को प्रातः 11.00 बजे से साक्षात्कार होना निश्चित किया गया है।
जो अभ्यर्थी दिनांक 19.09.2022 तक आवेदन जमा किये हों उन्हें सूचित किया जाता है वेः उक्त तिथि को समस्त मूल प्रमाण-पत्रों के साथ जिसमें अनुसूचित जाति / अन्य पिछड़ा वर्ग का प्रमाण-पत्र अनिवार्य है लेकर कार्यालय, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, रामकोला रोड, पडरौना जनपद कुशीनगर में समय से उपस्थित हों ताकि चयन की प्रक्रिया सम्भव हो सके ।
112 पुलिस वाहन से बाइक सवार को टक्कर लगने आरोप, वीडियो हुआ था वायरल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…
कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…