News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar/कुशीनगर: स्व नवल किशोर सिंह स्मृति समारोह, दंगल, कवि गोष्ठी, भजन मंचन, चिकित्सा शिविर, कृषि प्रदर्शनी, मेला का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 17, 2021  |  5:06 PM

1,286 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar/कुशीनगर: स्व नवल किशोर सिंह स्मृति समारोह, दंगल, कवि गोष्ठी, भजन मंचन, चिकित्सा शिविर, कृषि प्रदर्शनी, मेला का हुआ आयोजन
  • भारतीय संस्कृति में पुरानी खेल विधा कुश्ती है- प्रदीप जायसवाल

कसया/कुशीनगर। स्व नवल किशोर सिंह की 30 वीं पुण्यतिथी के अवसर पर साखोपार में आयोजित नवल स्मृति समारोह में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर चिकित्सा शिविर, प्रदर्शनी, कवि गोष्ठी का अलावे मेला व विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें पहलवानों ने अपने कौशल का परिचय दिया।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

स्मृति समारोह को जिलापंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल ने कहा कि हमारे भारतीय संस्कृति में पुरानी खेल विधा कुश्ती है। हमारे पहलवानो ने दुनिया के में देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने दुनिया के पहलवानों को धूल चटाया है। पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जगदम्बा प्रसाद सिंह ने कहा कि 

इस तरह का आयोजन हमें भाईचारा, समाज, राष्ट्र, वसुधैव कुटुंकम का संदेश देता है। पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जेपी शाही ने ने कहा कि सशक्त भारत बनाने के लिए यंग इंडिया कदम आगे बढ़ा चुका है। 70 फीसदी आबादी नौजवानों की है। सभी खेल अच्छे होते हैं। रुचि के अनुसार खेलें। खेल को मन से खेलो। आगे बढ़ेंगे। अतिथियों ने आयोजन के लिए एबीपीएसएस प्रदेश अजय प्रताप नारायण सिंह परिवार सराहना की। अतिथियों सहित स्व सिंह के परिजन बीओसीडब्ल्यू बोर्ड मेम्बर अभय प्रताप नारायण सिंह, पीयूष प्रताप नारायण सिंह, शैलेश प्रताप नारायण सिंह, अधिवक्ता कुशल प्रताप नारायण सिंह आदि ने स्व नवल किशोर सिंह व स्व विजय प्रताप नारायण सिंह के समाधि पर पुष्पार्चन किया। आयोजकों ने अतिथियों का माल्यार्पण स्वागत किया। कुश्ती दंगल का शुभरम्भ अखाड़े पर हनुमान जी का पूजन अर्चन कर किया गया। कुश्ती का शुभारम्भ भाजपा नेता जगदम्बा सिंह, जेपी शाही,  आरके मौर्य, डा. केडी सिंह, मार्कण्डेय शाही, आशुतोष बहुगुणा, शैलेन्द्र दत्त शुक्ला, ग्राम प्रधान व पत्रकार गण ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। 32 जोड़ हुुुए

कुश्ती में पहलवानों ने अपने प्रतिद्वंदियों को आसमान दिखाया। यूपी के शिवा प्रसादपुर ने राजस्थान के रामु, आगरा के सचिन ने बनारस के जुगनू, मनोज गोरखपुर ने मंजेश पडरौना, पडरौना के अखिलेश ने बिहार अंकित को हराया। जबकि अनिल गोरखपुर व शेषनाथ आजमगढ़ , लाल बचन बरवा व आफताब सपहा की जोड़ी बराबर पर रही। इस अवसर पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। गीत संगीत सुप्रसिद्ध गायक जुुुडूआ भाई चंदन व नंदन, फ़िल्म निदेशक अमित सोनी, अमित लाल यादव निरहुआ, सुबाष उपाध्याय आदि ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर चिकित्सा कैम्प में डॉ प्रज्ञा सिंह, डा. अंशुमान गोंड़, डा. धीरज सिंह, डा. रवि भूषण, डा. अजय शाही, डा. विजय शाही, डा. एसके सिंह ने मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवा दी। इस मौके पर कोविड टिका, कोविड जांच, सुगर जांच की गई। उद्यान विभाग की ओर से एएचआई रमेश सिंह के देखरेख में फल व सब्जियों की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम संचालन मनंजय तिवारी जबकि कुश्ती का पवन उपाध्याय, बजरंगी ने किया जबकि रेफरी के रूप में दिनेश चौरसिया रहे। आभार अभय प्रताप नारायण सिंह ने व्यक्त किया। इस अवसर पर अखिलेश सिंह, किशोर यादव, जितेंद्र पाल, जेडीयू नेता दया शंकर सिंह, सदा शिव मणि त्रिपाठी, ओपी गुप्ता, रविन्द्र पटेल, सत्यम, विनय तिवारी, शेषनाथ यादव सहित हजारों लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर सहभोज का आयोजन हुआ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…

राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…

खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध
खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध

साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…

गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking