News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बुद्ध पीजी कॉलेज मे 10फ़रवरी को हिंदी पत्रकारिता विषय पर संगोष्ठी का होगा आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 6, 2022  |  5:55 PM

774 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बुद्ध पीजी कॉलेज मे 10फ़रवरी को हिंदी पत्रकारिता विषय पर संगोष्ठी का होगा आयोजन

कसया/कुशीनगर । बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय और शोधावरी पत्रिका के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 10 फरवरी 2022 दिन गुरुवार को बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर में गणेश शंकर विद्यार्थी और हिंदी पत्रकारिता विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के पूर्व आचार्य स्वर्गीय डॉ लल्लन मिश्र की गणेश शंकर विद्यार्थी पर लिखी पुस्तक का भी विमोचन होगा। इस संगोष्ठी के दौरान महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अरुणेश नीरन की पुस्तक का भी विमोचन होगा। उक्त जानकारी बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी के सह आचार्य और कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ गौरव तिवारी ने दी।
डॉ गौरव ने बताया कि कार्यक्रम के संयोजक मुंबई विश्वविद्यालय के आचार्य और शोधावरी के सम्पादक डॉ हुबनाथ पाण्डेय के संयोजन में होने वाले इस कार्यक्रम मेंगोरखपुर विश्वविद्यालय, मुंबई विश्वविद्यालय, अगरतला विश्वविद्यालय, लखनऊ, देहरादून और मेरठ से प्रो चित्तरंजन मिश्र, डॉ अरुणेश नीरन, प्रो रतन कुमार पाण्डेय, डॉ सुधाकर तिवारी, डॉ सुभाषचंद्र थलेड़ी , डॉ नवीन चन्द्र लोहनी, डॉ विनोद मिश्र, डॉ अमित कुमार शर्मा, डॉ शशिकांत द्विवेदी, डॉ भाग्यश्री वर्मा ,डॉ शत्रुघ्न सिंह सहित अनेक विद्वानों की उपस्थिति रहेगी।

आपके लिए और..- चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…

ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…

खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी
खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking