कुशीनगर । प्रधानमंत्री मोदी के 20 साल के राजनीतिक सफर पर लिखी किताब मोदी@20 पर मंगलवार 6 सितंबर को उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेमिनार का आयोजन होगा जिसमें बतौर मुख्य वक्ता विधान परिषद सदस्य व भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह सम्बोधित करेंगे।उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र ने रविन्द्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय में सेमिनार की तैयारी बैठक में कहा। उन्होंने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के लगातार 20 वर्षों ऐतिहासिक राजनीतिक सफर पर लिखी गई मोदी@20 पुस्तक पर कुशीनगर जिला में दो सेमिनार आयोजित किए जाने हैं। पहला 26 अगस्त को बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर में पहले सेमिनार का सफल आयोजन हो चुका है जिसमें प्रबुद्धजनों ने प्रतिभाग किया था। दूसरे सेमिनार में विद्यार्थी और युवा वर्ग प्रतिभाग करेंगे।
बैठक में पडरौना विधायक मनीष जायसवाल मंटू, जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय, सुदर्शन पाल, जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, कार्यालय व्यवस्था प्रमुख भीखम प्रसाद आदि मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…